फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rishabh Pant Completes 100 sixes in international cricket breaks sachin tendulkar and Suresh Raina record

Rishabh Pant Record: 24 साल के पंत ने तोड़ा सचिन का रिकॉर्ड, रैना को भी पीछे छोड़ा, देखें आंकड़े

Sat, 02 Jul 2022 09:06 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 02 Jul 2022 09:06 AM IST
सार

ऋषभ पंत ने 24 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 छक्के पूरे कर लिए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने 146 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 19 चौके और चार छक्के लगाए। इसके साथ ही सचिन और रैना को पीछे छोड़ दिया। 
 

विज्ञापन
Rishabh Pant Completes 100 sixes in international cricket breaks sachin tendulkar and Suresh Raina record
सचिन तेंदुलकर और ऋषभ पंत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के आखिरी मैच में ऋषभ पंत ने कमाल की बल्लेबाजी की। उन्होंने 111 गेंदों में 146 रन की पारी खेली। इस आक्रामक पारी के दौरान उन्होंने कई खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। 24 साल के पंत ने इस मैच में सचिन तेंदुलकर और सुरेश रैना को भी पीछे छोड़ दिया। इंग्लैंड के खिलाफ मैच के पहले दिन पंत ने 19 चौके और चार छक्के लगाए। इसके साथ ही उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 100 छक्के पूरे कर लिए हैं। 
विज्ञापन


ऋषभ पंत अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे कम उम्र में 100 छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं। उनसे पहले यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम था। वहीं, सुरेश रैना इस मामले में दूसरे नंबर पर थे। 
विज्ञापन


सबसे कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 छक्के लगाने वाले भारतीय
  1. ऋषभ पंत- 24 साल, 271 दिन
  2. सचिन तेंदुलकर- 25 साल 
  3. सुरेश रैना- 25 साल, 77 दिन 

टेस्ट क्रिकेट में पंत के दो हजार रन पूरे
इस मैच में ऋषभ पंत ने टेस्ट क्रिकेट में अपने दो हजार रन भी पूरे कर लिए। उन्होंने 31 मैच की 52 पारियों में 2066 रन बनाए हैं। टेस्ट क्रिकेट में उनका औसत 43.04 का है। वहीं, स्ट्राइक रेट भी 72.84 का है। क्रिकेट के सबसे बड़े फॉर्मेट में पंत अब तक पांच शतक लगा चुके हैं। उनके बल्ले से नौ अर्धशतक भी निकले हैं और उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 159 रन है। 

टीम इंडिया को मुश्किल से निकाला
ऋषभ पंत ने इस टेस्ट में एक बार फिर संकट मोचक वाली पारी खेली। ऋषभ पंत जब क्रीज पर बल्लेबाजी के लिए आए थे तो टीम इंडिया 64 रन पर तीन विकेट गंवा चुकी थी। दूसरे छोर पर विराट कोहली खेल रहे थे, लेकिन कोहली भी जल्द ही 11 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद श्रेयस अय्यर भी कुछ खास नहीं कर पाए और 15 रन बनाकर चलते बने। 98 रन पर भारत की आधी टीम पवेलियन लौट गई थी और मुश्किल में दिख रही थी। इसके बाद पंत ने जडेजा के साथ मिलकर पलटवार किया। 

दोनों के बीच 222 रन की साझेदारी हुई। इस दौरान पंत ने अपना पांचवां टेस्ट शतक पूरा किया। यह इंग्लैंड के खिलाफ उनकी तीसरा शतक था और भारत से बाहर चौथा शतक था। जब पंत आउट हुए तो भारत का स्कोर 320 रन हो चुका था। पंत ने इस मैच में 131.53 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। उनकी तूफानी पारी के चलते ही भारतीय टीम पहले दिन 73 ओवरों में 338 रन बनाने में कामयाब रही।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed