{"_id":"5c0fc457bdec2241950dced7","slug":"ricky-ponting-says-perth-test-will-be-more-tuff-for-team-india-than-adelaide","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावधान हो जाए टीम इंडिया, एडिलेड में जख्मी हुए कंगारू पर्थ में होंगे ज्यादा खूंखार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सावधान हो जाए टीम इंडिया, एडिलेड में जख्मी हुए कंगारू पर्थ में होंगे ज्यादा खूंखार
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 11 Dec 2018 07:36 PM IST
विज्ञापन
टीम इंडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलिया भले ही पहले टेस्ट मैच में हार गया लेकिन पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग को लगता है कि पर्थ में शुक्रवार से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में मेजबान टीम का पलड़ा भारत पर भारी रहेगा। भारत ने एडीलेड में पहले टेस्ट मैच में 31 रन से जीत दर्ज करके चार टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बनाई। यह पहला अवसर है जबकि भारत ने ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर पहला टेस्ट मैच जीता।
विज्ञापन
पोंटिंग का मानना है कि पर्थ की नई पिच ऑस्ट्रेलियाई टीम के अनुकूल है। उन्होंने से कहा, 'मुझे लगता है कि पर्थ की पिच भारतीय खिलाड़ियों की तुलना में हमारे खिलाड़ियों को अधिक रास आएगी लेकिन ऑस्ट्रेलियाई टीम को जल्द से जल्द वापसी करनी होगी।'
विज्ञापन
पोंटिंग ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया को अपनी कमजोरियों से जल्द से जल्द निजात पानी होगी और पहले टेस्ट मैच की गलतियों से सबक लेना होगा। इस पूर्व कप्तान ने कहा, 'उन्होंने इस सप्ताह खराब प्रदर्शन किया और हार गए। इसका मतलब यह नहीं है कि भारत ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया लेकिन वे पूरी तरह से सक्षम हैं।'
विज्ञापन
पोंटिंग ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया को इस पर कड़ी प्रतिक्रिया नहीं करनी चाहिए और दूसरे टेस्ट मैच में भी इसी एकादश के साथ उतरना चाहिए। आरोन फिंच सलामी बल्लेबाज के रूप में नाकाम रहे हैं, लेकिन चयनकर्ताओं, कोच जस्टिन लैंगर और कप्तान टिम पेन ने उनका पक्ष लिया है।