WI Inning
114/5 (12.4 ov)
Romario Shepherd 0(1)*
Sherfane Rutherford 33 (20)
IND elected to bowl
{"_id":"5a0e70284f1c1b79548bdcda","slug":"ricky-ponting-could-be-delhi-daredevils-coach-soon-in-ipl","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL में रिकी पोंटिंग को लेकर हो रही फाइट, ये फ्रैंचाइजी बनाना चाहती हैं कोच ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL में रिकी पोंटिंग को लेकर हो रही फाइट, ये फ्रैंचाइजी बनाना चाहती हैं कोच
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
Updated Fri, 17 Nov 2017 11:39 AM IST
विज्ञापन
रिकी पोंटिंग
- फोटो : twitter
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व महान बल्लेबाज रिकी पोंटिंग अगले साल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में दिल्ली डेयरडेविल्स के कोच की भूमिका में नजर आ सकते हैं। पोंटिंग ने इससे पहले आईपीएल में मुंबई इंडियन्स के लिए दो सीजन में कोचिंग की है। उनके रहते मुंबई ने एक बार खिताब भी जीता।
विज्ञापन
एक अधिकारी से टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा, 'दिल्ली डेयरडेविल्स आगामी आईपीएल के लिए रिकी पोंटिंग को अपना अगला कोच बना सकती है। हालांकि, दिल्ली डेयरडेविल्स के अलावा राजस्थान रॉयल्स भी पोंटिंग को अपना कोच बनाना चाहती हैं।' बहरहाल, डेयरडेविल्स के सीईओ हेमंत दुआ ने कोच की नियुक्ति के बारे में कहा, 'हम कई लोगों से बातचीत कर रहे हैं। जल्द ही घोषणा की जाएगी।'
विज्ञापन
सूत्रों से यह भी जानकारी मिली है कि गुरुवार को दिल्ली डेयरडेविल्स के निदेशक पद से इस्तीफा देने वाले टीए शेखर अब मुंबई इंडियन्स से जुड़ सकते हैं। पूर्व भारतीय ऑलराउंडरों रोबिन सिंह और पारस म्हाम्ब्रे ने गत चैंपियन मुंबई इंडियन्स का साथ छोड़ दिया है।
विज्ञापन
रोबिन इस समय दुबई में अपनी स्कूल एकेडमी चलाने में व्यस्त हैं। वहीं म्हाम्ब्रे राष्ट्रीय क्रिकेट एकेडमी (एनसीए) में बतौर गेंदबाजी कोच जुड़े हैं। बोर्ड के नए निर्देशानुसार हितों के टकराव से बचने के लिए खिलाड़ियों को किसी एक चीज को चुनना पड़ेगा।
ऐसी भी चर्चा है कि शेखर की सनराइजर्स हैदराबाद से भी बातचीत चल रही है। पूर्व तेज गेंदबाज ने डेयरडेविल्स के अलावा सिर्फ मुंबई इंडियन्स के साथ ही काम किया है।