फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ricky Ponting believes No malice in altercation between Mohammed Siraj and Travis Head says it was accidental

IND vs AUS: हेड और सिराज के बीच विवाद पर रिकी पोंटिंग ने तोड़ी चुप्पी, बोले - अचानक हुई नोकझोंक

Wed, 11 Dec 2024 11:00 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 11 Dec 2024 11:00 PM IST
सार

भारतीय तेज गेंदबाज सिराज पर मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया और हेड को फटकार लगाई गई जबकि दोनों खिलाड़ियों को आईसीसी ने एक-एक डिमेरिट अंक भी दिया था।

विज्ञापन
Ricky Ponting believes No malice in altercation between Mohammed Siraj and Travis Head says it was accidental
सिराज बनाम हेड - फोटो : Twitter

विस्तार

भारतीय गेंदबाज मोहम्मद सिराज और ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ट्रेविस हेड के बीच हुए विवाद पर अब कंगारू टीम के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने भी चुप्पी तोड़ दी है। सिराज और हेड पर इसके लिए आईसीसी ने जुर्माना भी लगाया था। पोंटिंग का कहना है कि इन दोनों की नोकझोंक में हुई दुर्भावना नहीं थे और यह बस अचानक हो गया था। ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के 82वें ओवर में बाएं हाथ के बल्लेबाज हेड ने डीप स्क्वायर लेग पर छक्का लगाया जिसके बाद सिराज ने उन्हें बोल्ड कर दिया और ड्रेसिंग रूम की ओर जाने का इशारा किया।
विज्ञापन

भारतीय तेज गेंदबाज सिराज पर मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया और हेड को फटकार लगाई गई जबकि दोनों खिलाड़ियों को आईसीसी ने एक-एक डिमेरिट अंक भी दिया। हेड ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया कि उन्होंने आउट होने के बाद सिराज से कहा था कि अच्छी गेंदबाजी की लेकिन भारतीय गेंदबाज ने तीसरे दिन खेल शुरू होने से पहले इस दावे से इनकार किया। वहीं, सिराज ने हेड के इस बयान को खारिज कर दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पोंटिंग ने आईसीसी रिव्यू कार्यक्रम पर कहा, अब पीछे मुड़कर देखने पर मुझे लगता है कि जिस तरह से यह सब हुआ वह आकस्मिक था। मुझे नहीं लगता कि शुरुआत में कोई दुर्भावना थी। मुझे पता है कि हेड ने कहा है कि उसने शुरुआत में कहा था कि अच्छी गेंदबाजी की। सिराज बेशक डीप बैकवर्ड स्क्वायर पर छक्का लगने से खुश नहीं था।
विज्ञापन

पोंटिंग ने इस घटना को नहीं दिया महत्व
पोंटिंग ने कहा, मुझे यकीन है कि रोहित शर्मा को इन तेज गेंदबाजों से ऐसी ही प्रतिक्रिया की उम्मीद होगी। जब वे दबाव में होते हैं और उनके खिलाफ शॉट लगते हैं और फिर उन्हें एक विकेट मिलता है तो आप उम्मीद करते हैं कि जोश के साथ खेलेंगे। यह इतनी बड़ी बात नहीं थी। मैं उस समय कमेंट्री बॉक्स में था। जैसे ही मैंने विदाई देते हुए देखा तो मैं सिराज के लिए चिंतित हो गया। मुझे पता है कि अंपायर ऐसी चीजों पर कैसे प्रतिक्रिया देते हैं। अंपायर और रेफरी को ड्रेसिंग रूम की ओर इशारा करते हुए विदाई देते हुए देखना पसंद नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed