फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ricky ponting apponted as an assistant coach for austrailia t20 series

IPL में कोच बनने के बाद पोंटिंग के अच्छे दिन आए, ऑस्ट्रेलिया ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

Tue, 09 Jan 2018 05:11 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 09 Jan 2018 05:11 PM IST
विज्ञापन
ricky ponting apponted as an assistant coach for austrailia t20 series
रिकी पोंटिंग

पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग को ऑस्ट्रेलिया की टी-20 टीम का नया सहायक कोच नियुक्त किया गया है। अगले महीने न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ होने जा रही टी-20 सीरीज के लिए उन्हें सहायक कोच के रूप में नियुक्त किया गया है। इस दौरान पोंटिंग टीम के सीनियर कोच डैरेन लीमैन के साथ मिलकर काम करेंगे। इस सीरीज में पोंटिंग को मैथ्यू मॉट और ट्रॉय कूली का भी साथ मिलेगा।

विज्ञापन


बताते चलें कि सहायक कोच के रूप में रिकी पोंटिंग को यह जिम्मेदारी ऐसे समय में सौंपी गई है, जब नियमित सहायक स्टाफ के सदस्य ग्रीम हिक, डेविड सैकर और ब्रैड हेडिन चार टेस्ट मैचों की सीरीज की तैयारी के लिए दक्षिण अफ्रीका गए हुए हैं। इससे पहले टीम ऑस्ट्रेलिया के सीनियर कोच डैरेन लीमन कोच के रूप में अपनी सेवाएं आगे जारी रखने से साफ इंकार कर चुके हैं। वह साल 2019 के अंत तक ही ऑस्ट्रेलिया के कोच रहेंगे।
विज्ञापन


इससे पहले पोंटिंग पिछले साल श्रींलका के खिलाफ खेली गई टी-20 सीरीज में भी टीम के साथ जुड़े थे। इसके अलावा रिकी पोंटिंग को तेज क्रिकेट का खास अनुभव भी रहा है।  साल 2005 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला गया पहला टी-20 मैच उन्हीं के नेतृत्व में खेला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतना ही नहीं, साल 2005 और 2007 में खेले गए टी-20 विश्वकप में पोंटिंग कप्तान के रूप में टीम की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। अगले महीने ऑस्ट्रेलिया में होने जा रही इस ट्राई सीरीज का पहला मैच 3 फरवरी को सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला जाएगा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed