{"_id":"63e9aab0ba6d82e8630382d3","slug":"richa-ghosh-s-family-rejoices-after-india-s-victory-against-pakistan-in-women-s-t20-wc-watch-video-2023-02-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Women's T20 WC: पाकिस्तान के खिलाफ भारत की जीत के बाद खुशी से झूम उठा ऋचा घोष का परिवार, देखें वीडियो","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Women's T20 WC: पाकिस्तान के खिलाफ भारत की जीत के बाद खुशी से झूम उठा ऋचा घोष का परिवार, देखें वीडियो
Mon, 13 Feb 2023 08:42 AM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केपटाउन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केपटाउन
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Mon, 13 Feb 2023 08:42 AM IST
सार
भारत की जीत में ऋचा घोष का योगदान सबसे अहम था। उन्होंने अंत में आकर तूफानी बल्लेबाजी की और 20 गेंद में नाबाद 31 रन जड़ दिए। उन्होंने अंत के ओवरों में तेजी से रन बनाए और भारत के लिए मैच खत्म किया।
विज्ञापन
ऋचा घोष (बाएं) और उनके परिवार के सदस्य (दाएं)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
महिला टी20 विश्व कप में अपने पहले मैच में भारत ने पाकिस्तान को सात विकेट से हरा दिया है। इसके साथ ही टीम इंडिया ने टूर्नामेंट में विजयी आगाज किया है। अब टीम इंडिया के लिए अगले दौर की राह बेहद आसान हो गई है। इस मैच में भारत की जीत में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष का बहुत अहम योगदान था। ऋचा ने अंत में आकर तूफानी बल्लेबाजी की और 20 गेंद में नाबाद 31 रन जड़ दिए। उन्होंने अंत के ओवरों में तेजी से रन बनाए और भारत के लिए मैच खत्म किया।
पाकिस्तान के खिलाफ भारत की जीत के बाद ऋचा का परिवार खुशी से झूम उठा। उनके घर के सभी सदस्य जश्न में डूब रहे थे और खुशी से उछलते हुए ताली बजा रहे थे। ऋचा के परिवार के लिए पाकिस्तान के खिलाफ विश्व कप में जीत से भी ज्यादा बड़ी बात यह थी कि भारत को यह जीत ऋचा ने दिलाई थी।

Family members of Indian woman cricketer @13richaghosh in Siliguri celebrated Team India's victory over arch-rivals Pakistan by seven wickets in ICC Women's T20 World Cup match. #WomensT20WorldCup pic.twitter.com/2JMpRHYM2Q
— Press Trust of India (@PTI_News) February 12, 2023
विज्ञापन
इस मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 149 रन बनाए। खराब शुरुआत से उबरते हुए पाकिस्तान ने अंत के ओवरों में शानदार बल्लेबाजी की। कप्तान बिस्माह मारूफ ने 55 गेंद में नाबाद 68 रन बनाए। उनकी पारी में सात चौके शामिल थे। वहीं, आयशा नसीम ने 25 गेंदों में नाबाद 43 रन जड़ दिए। उन्होंने दो चौके और दो छक्के लगाए। भारत के लिए राधा यादव ने दो विकेट लिए। वहीं, दीप्ति शर्मा और पूजा वस्त्राकर को एक-एक विकेट मिला।
150 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत भी कुछ खास नहीं थी। सलामी बल्लेबाज यास्तिका भाटिया 20 गेंद में 17 रन बनाकर आउट हो गईं। इस समय भारत का स्कोर 38 रन था। इसके बाद शेफाली भी 25 गेंद में 33 रन बनाकर आउट हो गईं। कप्तान हरमनप्रीत भी 12 गेंद में 16 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं, लेकिन तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आई जेमिमी रोड्रिग्ज एक छोर पर जमी रहीं और टीम को जीत दिलाकर ही वापस लौटीं। जेमिमा ने 38 गेंद में आठ चौकों की मदद से नाबाद 53 रन बनाए।
13.3 ओवर में 93 रन पर कप्तान हरमनप्रीत सहित तीन विकेट गंवाने के बाद भारतीय टीम संघर्ष कर रही थी, लेकिन ऋचा घोष ने इसके बाद पारी संभाली। उन्होंने जेमिमा रोड्रिग्ज के साथ अर्धशतकीय साझेदारी की। ऋचा ने 20 गेंद में नाबाद 51 रन बनाए। उनकी पारी में पांच चौके शामिल थे। ऋचा और जेमिमा ने मिलकर 19 ओवर में ही भारत का स्कोर 151 रन पहुंचा दिया और टीम इंडिया ने आसानी से मैच अपने नाम किया।