फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   RCB Star Georgia Wareham Gravity-Defying Save WPL 2024 Match vs DC Reminds Fans Of AB De Villiers, Watch Video

WPL 2024: RCB की इस स्टार खिलाड़ी की फील्डिंग देख हैरान रह गए दर्शक, स्टैंडिंग ओवेशन दिया, याद आए डिविलियर्स

Fri, 01 Mar 2024 02:47 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 01 Mar 2024 02:47 PM IST
सार

दिल्ली कैपिटल्स की पारी के दौरान बाउंड्री लाइन पर फील्डिंग कर रही जॉर्जिया वेयरहेम ने हवा में छलांग लगाकर छक्का रोक लिया। उन्होंने हवा में छलांग लगाकर गेंद को एक हाथ से कलेक्ट किया और फिर बाउंड्री लाइन के अंदर फेंक दिया।

विज्ञापन
RCB Star Georgia Wareham Gravity-Defying Save WPL 2024 Match vs DC Reminds Fans Of AB De Villiers, Watch Video
वेयरहैम और डिविलियर्स - फोटो : WPL

विस्तार

महिला प्रीमियर लीग 2024 का रोमांच फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। महिला क्रिकेटर्स ने बेहतरीन बैटिंग और घातक गेंदबाजी के बाद अब शानदार फील्डिंग का नजारा पेश किया है। शुक्रवार को बेंगलुरु के चिन्नास्वामी में दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मैच के दौरान बाउंड्री लाइन पर ऐसी फील्डिंग हुई कि स्टेडियम में मौजूद दर्शक हैरान रह गए। वहीं, आरसीबी के स्टाफ का मुंह तो खुला का खुला रह गया। दर्शकों ने फील्डर को स्टैंडिंग ओवेशन भी दिया। इस फील्डिंग को देखकर आरसीबी के पूर्व खिलाड़ी एबी डिविलियर्स याद आ गए।
विज्ञापन

दरअसल, दिल्ली कैपिटल्स की पारी के दौरान बाउंड्री लाइन पर फील्डिंग कर रही जॉर्जिया वेयरहेम ने हवा में छलांग लगाकर छक्का रोक लिया। उन्होंने हवा में छलांग लगाकर गेंद को एक हाथ से कलेक्ट किया और फिर बाउंड्री लाइन के अंदर फेंक दिया। उनके इस एफर्ट की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है। इसका वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है। फैंस इसे 2018 में डिविलियर्स के सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ एफर्ट से तुलना कर रहे हैं। डिविलियर्स ने इसी अंदाज में बाउंड्री लाइन पर कैच लिया था। डिविलियर्स ने 2011 से 2021 तक आरसीबी की पुरुष टीम के लिए खेला था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मैच की बात करें तो महिला प्रीमियर लीग के इस सातवें मैच में दिल्ली ने बैंगलोर को 25 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 194 रन बनाए थे। शेफाली वर्मा ने 50 रन, एलिस कैप्सी ने 46 रन, मारिजाने कैप ने 32 रन की और जेस जोनासेन ने 36 रन की पारी खेली थी। जवाब में बैंगलोर की टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 169 रन ही बना सकी। कप्तान स्मृति मंधाना ने 74 रन की पारी खेली, लेकिन बाकी कोई खिलाड़ी प्रदर्शन नहीं कर सका। दिल्ली की ओर से जोनासेन ने तीन विकेट झटके।



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed