टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी-20 में बेहद खास उपलब्धि हासिल की। जडेजा ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में धोनी का आठ साल पुराना रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।
2 of 5
रविंद्र जडेजा
- फोटो : social media
दरअसल, कैनबरा में खेले गए पहले टी-20 में नंबर सात पर बल्लेबाजी करते हुए जडेजा ने 23 गेंदों में 44 रन की शानदार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने पांच 5 चौके और 1 छक्के लगाए।
3 of 5
रविंद्र जडेजा
- फोटो : social media
इसी के साथ जडेजा नंबर 7 पर बल्लेबाजी करते हुए टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ स्कोर करने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए। इस दौरान उन्होंने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एम एस धोनी का रिकॉर्ड तोड़ दिया। बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी ने इंग्लैंड के खिलाफ साल 2012 में वानखेड़े में 18 गेंदों पर 38 रन बनाए थे।
4 of 5
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया
- फोटो : twitter@ICC
सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 161/7 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया निर्धारित 20 ओवर में 150/7 ही बना पाया। टीम इंडिया की तरफ से कनकशन सब्सीट्यूट युजवेंद्र चहल ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए चार ओवर्स में 25 रन देकर तीन विकेट चटकाए। इस प्रदर्शन के लिए '12वें' खिलाड़ी युजवेंद्र चहल को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
5 of 5
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया
- फोटो : social media
बता दें कि टीम इंडिया की इस जीत में केएल राहुल (51 रन), रविंद्र जडेजा (44 रन नाबाद), युजवेंद्र चहल और टी नटराजन (3 विकेट) का अहम योगदान रहा। अब दोनों टीमों के बीच दूसरा टी-20 छह दिसंबर को खेला जाएगा।