फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जिस कनकशन नियम के सहारे जीती टीम इंडिया, कप्तान कोहली ने उसी को बताया अजीबोगरीब

Sat, 05 Dec 2020 12:37 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कैनबरा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कैनबरा Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 05 Dec 2020 12:37 AM IST
विज्ञापन
AUSvsIND: virat kohli says about concussion after win 1st t20i against australia
विराट कोहली - फोटो : ट्विटर @BCCI

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी-20 में जीत दर्ज करने के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली इस बात से खुश थे कि कनकशन विकल्प नियम उनकी टीम के लिए फायदेमंद रहा जबकि युजवेंद्र चहल को खिलाने की कोई योजना नहीं थी।


 

Trending Videos
AUSvsIND: virat kohli says about concussion after win 1st t20i against australia
- - फोटो : social media

चोटिल जडेजा ने बल्ले से अपनी भूमिका निभा दी थी और उनके विकल्प के तौर पर चहल भारत की 11 रन की जीत में अहम साबित हुए। जडेजा ने 23 गेंद में नाबाद 44 रन बनाकर भारत को सात विकेट पर 161 रन बनाने में मदद की लेकिन उनके सिर में लगी चोट के कारण चहल को उतारना पड़ा जिन्होंने चार ओवर में 25 रन देकर तीन विकेट हासिल किए और उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। 

AUSvsIND: virat kohli says about concussion after win 1st t20i against australia
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : social media

कोहली ने मैच के बाद पुरस्कार वितरण समारोह में कहा, 'युजी (चहल) को मैच में खिलाने की कोई योजना नहीं थी। जड्डू (जडेजा) को सिर में एक गेंद लगी और उन्हें चक्कर आ रहा था और अब भी आ रहे हैं। उन्होंने आगे कहा, 'कनकशन विकल्प अजीब चीज है, आज यह हमारे लिए कारगर रहा। लेकिन हो सकता है कि अगली बार ऐसा नहीं हो।'

विज्ञापन
विज्ञापन
AUSvsIND: virat kohli says about concussion after win 1st t20i against australia
रविंद्र जडेजा - फोटो : social media

कोहली ने अपने सभी खिलाड़ियों की प्रशंसा की लेकिन जडेजा और चहल के प्रयासों की सबसे ज्यादा तारीफ की। उन्होंने कहा, 'वह (चहल) आया और उसने सचमुच काफी अच्छी गेंदबाजी की। पिच ने भी उसका साथ दिया। युजी ने प्रतिद्वंद्वियों को रोकने में शानदार जज्बा दिखाया। मुझे लगा कि उन्होंने अच्छी शुरूआत की। बल्लेबाजों ने हमें कुछ विकेट पेश कर दिये। यही टी-20 क्रिकेट है।'

विज्ञापन
AUSvsIND: virat kohli says about concussion after win 1st t20i against australia
रविंद्र जडेजा - फोटो : social media

उन्होंने कहा, 'ऑस्ट्रेलिया में, आपको अंत तक मजबूत बने रहना होता है। उसने (जडेजा) पिछले मैच में अच्छी बल्लेबाजी की थी। नटराजन में दिखता है कि वह काफी सुधार कर सकता है। दीपक चाहर ने भी हमारे लिये अच्छी गेंदबाजी की। चहल ने हमें मैच में वापसी कराई। हार्दिक का कैच लपकना भी मैच का रूख बदलने वाला रहा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed