ICC Awards: रविचंद्रन अश्विन साल 2021 के 'सर्वश्रेष्ठ टेस्ट क्रिकेटर के लिए नामित', इन तीन धुरंधरों से मिलेगी चुनौती
आईसीसी ने साल 2021 के पुरुष टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड के लिए चार खिलाड़ियों को नामित कर दिया है और इसके लिए वोटिंग प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। भारत के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को आईसीसी के साल के सर्वश्रेष्ठ टेस्ट क्रिकेटर में नामित चार खिलाड़ियों की सूची में जगह मिली है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईसीसी ने साल 2021 के पुरुष टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड के लिए चार खिलाड़ियों को नामित कर दिया है और इसके लिए वोटिंग प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। भारत के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को आईसीसी के साल के सर्वश्रेष्ठ टेस्ट क्रिकेटर में नामित चार खिलाड़ियों की सूची में जगह मिली है। अश्विन के अलावा इंग्लैंड के कप्तान जो रूट, न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइल जैमिसन और श्रीलंकाई सलामी बल्लेबाज दिमुथ करूणारत्ने को भी इस अवॉर्ड के लिए नामित किया गया है।
आईसीसी ने शनिवार को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर दावेदारों के नाम की घोषणा की। इस ट्वीट में आईसीसी ने वोटिंग करने के लिए एक लिंक भी शेयर किया है। विजेताओं के नाम की घोषणा 24 जनवरी को आईसीसी द्वारा की जाएगी।
🏴 Joe Root
— ICC (@ICC) January 8, 2022
🇳🇿 Kyle Jamieson
🇱🇰 Dimuth Karunaratne
🇮🇳 Ravichandran Ashwin
Who gets your vote for ICC Men's Test Cricketer of the Year 2021? 👀
VOTE NOW 🗳 https://t.co/vw5AMy9TTt pic.twitter.com/bz6NqmpWzb
35 वर्षीय अश्विन ने पिछले एक साल में आठ टेस्ट में 16.23 के औसत से 52 विकेट चटकाए। इसके अलावा उन्होंने बल्लेबाजी में भी एक शतक की मदद और 28.08 की औसत से 337 रन बनाए हैं। वहीं इंग्लैंड के कप्तान जो रूट की बात करें, तो वो साल 2021 में टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने पिछले साल 15 टेस्ट मुकाबलों में 6 शतकों की मदद से 1708 रन बनाए हैं।
अन्य खिलाड़ियों में न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइल जेमीसन के लिए साल 2021 कमाल का रहा। उन्होंने पांच मुकाबलों में 27 विकेट हासिल किए और बल्ले से 105 रनों का योगदान भी दिया। इसके अलावा श्रीलंकाई खिलाड़ी दिमुथ करुणारत्ने के लिए भी साल 2021 काफी बढ़िया रहा था।
आईसीसी पुरस्कारों के तहत कुल 13 व्यक्तिगत पुरस्कार और पुरुष और महिला क्रिकेट के सभी प्रारूपों में साल की सर्वश्रेष्ठ टीम के कुल पांच पुरस्कार दिए जाते हैं। क्रिकेट की शीर्ष संस्था ने कहा कि प्रत्येक वर्ग के विजेताओं की घोषणा जनवरी में की जाएगी। आईसीसी की साल की सर्वश्रेष्ठ टीमों की घोषणा 17 और 18 जनवरी को होगी।