{"_id":"62693cb947d5c624c34ad7b0","slug":"ravi-shastri-said-virat-kohli-should-leave-ipl-for-the-mental-refresh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2022: रनों के लिए जूझ रहे कोहली को शास्त्री की सलाह- आईपीएल छोड़ फ्रेंचाइजी से आधे पैसे की बात करें","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2022: रनों के लिए जूझ रहे कोहली को शास्त्री की सलाह- आईपीएल छोड़ फ्रेंचाइजी से आधे पैसे की बात करें
Wed, 27 Apr 2022 06:23 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Wed, 27 Apr 2022 06:23 PM IST
सार
रवि शास्त्री ने विराट कोहली को सलाह देते हुए कहा है कि उन्हें अपना प्रदर्शन बेहतर करने के लिए आईपीएल छोड़ देना चाहिए और लंबे समय तक क्रिकेट से आराम लेना चाहिए। इससे वो मानसिक रूप से तरोताजा होंगे और पुरानी लय में लौट पाएंगे।
विज्ञापन
रवि शास्त्री और विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पूर्व कप्तान विराट कोहली लंबे समय से बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं। इस सीजन भी वो रनों के लिए जूझ रहे हैं। लगातार दो मैचों में जीरो पर आउट होने के बाद अगले मैच में भी कोहली सिर्फ नौ रन बनाकर पवेलियन लौट गए। कोहली की खराब फॉर्म ने भारत के अलावा विदेशी खिलाड़ियों की चिंता भ बढ़ा दी है। कई दिग्गज खिलाड़ियों ने विराट की वापसी के लिए अलग-अलग सलाह दी है। इस सीजन नौ पारियों में 128 रन बनाने वाले कोहली को टीम इंडिया के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने खास सलाह दी है।
रवि शास्त्री ने कहा है कि कोहली को अपना प्रदर्शन बेहतर करने के लिए आईपीएल छोड़ देना चाहिए और लंबे समय तक क्रिकेट से आराम लेना चाहिए। इससे वो मानसिक रूप से तरोताजा होंगे और पुरानी लय में लौट पाएंगे। शास्त्री पहले भी कोहली को आराम लेने की सलाह दे चुके हैं।

विराट के लिए आराम करना फायदेमंद
खेल पत्रकार जतिन सप्रू के यूट्यूब चैनल पर रवि शास्त्री ने कहा "मुझे लगता है कि एक उनके लिए सबसे बेहतरीन होगा, क्योंकि उन्होंने लगातार क्रिकेट खेला है और तीनों फॉर्मेट में भारतीय टीम की कप्तानी की है। ब्रेक लेना उनके लिए सही फैसला होगा। आप जानते हैं कि कई बार आपको संतुलन बनाना जरूरी होता है। इस साल वो पहले ही एक टूर्नामेंट खेल रहे हैं और आप चाहते हैं कि आपका अंतरराष्ट्रीय करियर लंबा हो। आप अगले छह-सात साल तक खेलना चाहते हैं। आपको आईपीएल छोड़ देना चाहिए, उन सभी चीजों के लिए, जिनकी आप फिक्र करते हैं।"
विराट ही नहीं हर खिलाड़ी के लिए आराम जरूरी
शास्त्री ने आगे कहा कि विराट ही नहीं कोई भी खिलाड़ी जो लंबे समय तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलना चाहता है उसे यह तय करना होगा कि कब और कितना ब्रेक लेना है। आराम के लिए आदर्श स्थिति तब होती है, जब टीम इंडिया कोई मैच नहीं खेल रही होती है। ऐसा समय सिर्फ आईपीएल के दौरान ही आता है। कई बार आपको फ्रेंचाइजी को यह बताना होता है कि आप आधा सीजन ही खेलेंगे और आपको आधा पैसा ही चाहिए। यह बिल्कुस सीधा है। अगर आपको एक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी के रूप में शानदार काम करना है तो ऐसे मुश्किल फैसले लेने होते हैं।
विराट के अंदर पांच-छह साल का क्रिकेट बाकी
शास्त्री ने बताया कि विराट अभी भी युवा हैं और उनके पांच-छह साल का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट बचा है। उन्हें पहले ही इसका एहसास हो जाना था, जो अब उनके साथ हो रहा है। उन्हें फिर से शुरुआत करने की जरूरत है। अपनी सोच और अपने नजरिए में बदलाव की जरूरत है। कई खिलाड़ी इस दौर से गुजरे हैं। आप पहली गेंद में आउट होने की बात करते हैं। ईमानदारी से कहूं तो एक खिलाड़ी के रूप में मैं पहली गेंद पर आउट होने पर चिंतित नहीं होता हूं। क्योंकि, शायद ही मैंने क्रीज पर कोई समय बिताया था। चिंता की बात तब होती है, जब आप सेट होकर अपना विकेट फेंक देते हैं।
विराट ने अपना आखिरी शतक साल 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ लगाया था। इसके बाद तीसरा साळ शुरू हो चुका है और वो शतक नहीं लगा पाए हैं।