फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ravi Shastri Likely to Become Next team India Coach

BCCI ने तय किया टीम इंडिया का कोच, नाम का ऐलान बाकी

Thu, 11 Jun 2015 02:18 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 11 Jun 2015 02:18 PM IST
विज्ञापन
Ravi Shastri Likely to Become Next team India Coach

29 मार्च को वर्ल्ड कप के खत्म होने के साथ ही टीम इंडिया के मुख्य कोच डंकन फ्लेचर का बीसीसीआई के साथ करार खत्म हो गया। बीसीसीआई ने फ्लेचर के साथ यहीं तक के लिए टीम इंडिया के मुख्य कोच बनाए रखने का करार किया था।

विज्ञापन


इस दौरान फ्लेचर की कोचिंग में टीम इंडिया का विदेशी धरती पर प्रदर्शन और गिरता गया जिस कारण यह तय हो गया था कि बीसीसीआई जिम्बाब्वे के इस पूर्व क्रिकेटर को कोच के रूप में आगे नहीं रखेगी। इसके बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने अगले कोच के रूप में कवायद शुरू कर दी।
विज्ञापन


हाल ही में उसने सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और वीवीएस लक्ष्मण जैसे दिग्गज क्रिकेटरों को बोर्ड की सलाहकार समिति में शामिल किया जिसका काम नए कोच के लिए सुझाव देना भी था। लगभग 2 महीने के लंबे इंतजार के बाद बीसीसीआई ने टीम इंडिया के नए कोच का नाम लगभग तय कर लिया है और सिर्फ इसका ऐलान होना बाकी रह गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार भारतीय ही होगा टीम इंडिया का कोच

Ravi Shastri Likely to Become Next team India Coach

डंकन फ्लेचर की जगह टीम इंडिया का अगला मुख्य कोच पूर्व कप्तान और वर्तमान में टीम इंडिया के क्रिकेट डायरेक्टर रवि शास्‍त्री को बनाया जा सकता है।

अंग्रेजी अखबार हिंदुस्तान टाइम्स में छपी खबर के अनुसार, रवि शास्‍त्री ही टीम इंडिया के अगले मुख्य कोच होंगे। उनके नाम पर लगभग सहमति बन गई है और सिर्फ इसका ऐलान होना बाकी है।

उनके नाम का ऐलान जुलाई में टीम इंडिया के जिम्बाब्वे दौरे पर जाने से पहले हो सकता है। भारत का यह दौरा अगले महीने 7 से शुरू होगा।

53 साल के शास्‍त्री इस समय टीम इंडिया के साथ बांग्लादेश के दौरे पर हैं। पिछले साल इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट सीरीज में बेहद लचर प्रदर्शन के बाद बीसीसीआई ने इस पूर्व टेस्ट क्रिकेटर को क्रिकेट डायरेक्टर बनाते हुए इंग्लैंड भेजा था। जिसका फायदा टीम इंडिया को मिला और उसके प्रदर्शन में सुधार आया। इसके बाद से वह लगातार टीम के साथ बने हुए हैं।

तो दुनिया के सबसे ज्यादा पैसे पाने वाले कोच होंगे शास्‍त्री

Ravi Shastri Likely to Become Next team India Coach

पूर्व कप्तान रवि शास्‍त्री अगर टीम इंडिया के मुख्य कोच बनते हैं तो वह दुनिया में सबसे ज्यादा भुगतान पाने वाले क्रिकेट कोच बन जाएंगे।

माना जा रहा है कि कोच बनने पर उन्हें 7 करोड़ रुपए सलाना ‌मिलेंगे। उन्हें इस समय बीसीसीआई की ओर से टीवी कमेंट्रेटर के रूप में 4 करोड़ रुपए और टीम डायरेक्टर के रूप में 6 करोड़ मिल रहे हैं।

अगर मीडिया में चल रही खबरों पर विश्वास किया जाए तो शास्‍त्री को डंकन फ्लेचर से ज्यादा पैसे मिलेंगे बतैर कोच। फ्लेचर को बतौर कोच लगभग 4.2 करोड़ सलाना मिला करते थे।

शास्‍त्री ने अपने क्रिकेट करियर में 80 टेस्ट और 150 वनडे मैच खेले हैं। टीम के साथ उनका सामंजस्य बेहद शानदार है। टेस्ट कप्तान विराट कोहली पहले ही शास्‍त्री की जमकर तारीफ कर चुके हैं और अन्य खिलाड़ी भी उनका काफी सम्मान करते हैं।

हालांकि पहले शास्‍त्री ने खुद को कोच की रेस में होने की बात से इनकार किया था।

द्रविड़ बोले, जो चाहता था वही मिला

Ravi Shastri Likely to Become Next team India Coach

दूसरी ओर, टीम इंडिया के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ ने इस बात को खारिज किया है कि टीम इंडिया के कोच डंकन फ्लेचर के जाने के बाद वह कोचिंग का दायित्व संभालने में दिलचस्पी रखते थे।

द्रविड़ ने कहा, "मैं सिर्फ भारत ए टीम और अंडर-19 टीम का कोच ही बनना चाहता था। सीनियर टीम का कोच बनने के बारे में सोचा नहीं था।" उन्होंने कहा कि टीम डायरेक्टर रवि शास्‍त्री और सपोर्ट स्टाफ बांग्लादेश में अच्छा काम कर रहा है।

उन्होंने आगे कहा, "भारत-ए और अंडर-19 टीम किसी खिलाड़ी के लिए महत्वपूर्ण दौर होता है और मैं बहुत खुश हूं कि मुझे यह दायित्व दिया गया है। दो-तीन सीरीज होंगी और बतौर खिलाड़ी जो मेरे अनुभव रहे हैं, वो मैं खिलाड़ियों के साथ साझा करूंगा।" द्रविड़ ने कहा कि राजस्थान रॉयल्स के मेंटर होने का अनुभव भी नए दायित्व को निभाने में सहायक होगा। अनुभव के साथ आप बेहतर होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed