फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ravi shastri become new director of team india

फ्लेचर के पर कतरे, शास्त्री होंगे टीम इंडिया के डायरेक्टर

Tue, 19 Aug 2014 10:39 PM IST
Updated Tue, 19 Aug 2014 10:39 PM IST
विज्ञापन
Ravi shastri become new director of team india

इंग्लैंड के हाथों टेस्ट सीरीज में मिली शर्मनाक हार के बाद आलोचनाओं में घिरी बीसीसीआई ने मुख्य कोच डंकन फ्लेचर के पर कतर दिए हैं।

विज्ञापन


पूर्व क्रिकेटर रवि शास्त्री को इंग्लैंड के खिलाफ 25 अगस्त से शुरू हो रही वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का डायरेक्टर नियुक्त कर दिया है और फ्लेचर अब उन्हें रिपोर्ट करेंगे। यही नहीं बोर्ड ने सपोर्ट स्टाफ से गेंदबाजी कोच जो डेव्स और फील्डिंग कोच ट्रेवर पैनी को भी छुट्टी पर भेज दिया है।

उनकी जगह पूर्व क्रिकेटर संजय बांगड़ और भरत अरुण को सीरीज के लिए बतौर सहायक कोच नियुक्त किया है। जबकि श्रीधर को फील्डिंग कोच की जिम्मेदारी दी गई है।

‘क्रिकेटर मैनेजर’ नियुक्त किया गया

Ravi shastri become new director of team india

शास्त्री इससे पहले भी टीम इंडिया में इस तरह की भूमिका निभा चुके हैं। 2007 में ग्रेग चैपल के जाने के बाद शास्त्री को टीम इंडिया में ‘क्रिकेटर मैनेजर’ नियुक्त किया गया था। लंबे समय बाद भारतीय ड्रेसिंग रूम में देसी कोचिंग और सपोर्टिंग स्टाफ दिखाई देगा।

बोर्ड ने डंकन फ्लेचर को न तो छुट्टी पर भेजा है और न ही हटाया है। साथ ही उन्हें हेड कोच के पद पर बरकरार रखा है। उनका कार्यकाल 2015 में खत्म हो रहा है। हालांकि बोर्ड ने यह साफ कर दिया है कि क्रिकेट से जुड़े हर मामले के इंचार्ज अब रवि शास्त्री होंगे।

यह लगभग तय है कि देसी स्टाफ के बीच इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में फ्लेचर की कोई भूमिका नहीं होगी। रणनीति का असली जिम्मा रवि शास्त्री और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के हाथ में होगा। यह भी तय है कि फ्लेचर ड्रेसिंग रूम में बैक फुट पर रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

विदेशी कोचिंग स्टाफ को साफ संकेत

Ravi shastri become new director of team india

बोर्ड ने यह कदम उठाकर विदेशी कोचिंग स्टाफ को यह साफ संकेत दे दिया है कि वह भारतीय टीम के साथ अपने भविष्य का फैसला खुद कर सकते हैं।

बांगड़ को किंग्स इलेवन के साथ किए गए बेहतरीन काम का इनाम दिया गया है जबकि अरुण नेशनल क्रिकेट अकादमी में लंबे समय से कोच रहे हैं और ज्यादातर भारतीय खिलाड़ियों से परिचित हैं।

शास्त्री इससे पहले भी 2007 में ग्रेग चैपल के जाने के बाद टीम इंडिया में क्रिकेटर मैनेजर की भूमिका निभा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed