{"_id":"5ab8f9724f1c1b242e8b471b","slug":"rashi-khanna-denies-over-relationship-with-jasprit-bumrah","type":"story","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड एक्ट्रेस की यॉर्कर पर बोल्ड हुए बुमराह, पर चैट शो में टूटा एक का दिल ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
बॉलीवुड एक्ट्रेस की यॉर्कर पर बोल्ड हुए बुमराह, पर चैट शो में टूटा एक का दिल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 26 Mar 2018 07:16 PM IST
विज्ञापन
राशि खन्ना
- फोटो : facebook
भारत में क्रिकेटर्स और बॉलीवुड एक्ट्रेस के बीच प्यार होना कोई नई बात नहीं रही है। हाल ही में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा सात जन्मों के लिए सात बंधन में बंधे। उससे पहले का इतिहास भी बेहद लंबा रहा है। क्रिकेटर्स और एक्ट्रेस के बीच का प्यार हमेशा से ही दर्शकों के लिए रोचक रहा है।
विज्ञापन
हाल ही में ऐसी खबर आई थी कि हार्दिक पांड्या और एली अवराम एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और अब इस लिस्ट में एक और नया नाम जुड़ गया है। इसका नाम है जसप्रीत बुमराह। दरअसल खबर आ रही है कि बुमराह और तेलुगू एक्ट्रेस राशि खन्ना इस वक्त प्यार के समुंद्र में प्यार के खोते खा रहे हैं।
विज्ञापन
कुछ दिन पहले एक शो में राशि ने बुमराह से अफेयर को लेकर कहा था कि 'मैं उन्हें पर्सनली नहीं जानती हूं और मैं उनसे कभी मिली भी नहीं हूं। मैं बस जानती हूं कि वह एक क्रिकेटर हैं। इससे ज्यादा कुछ नहीं है।' इस चैट शो में राशि ने अपने अफेयर के चर्चाओं पर विराम लगाते हुए कहा, 'सोशल मीडिया पर किसी महिला के अफेयर की बात देखने पर दुख होता है।'
विज्ञापन