फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ranji Trophy Shivam sharma takes 5 wickets Uttar Pradesh beat Bihar by innings Kerala Madhya Pradesh play draw

Ranji Trophy: शिवम के पांच विकेट, उत्तर प्रदेश ने बिहार को पारी से हराया, केरल और मध्य प्रदेश ने ड्रॉ खेला

Sun, 26 Jan 2025 08:31 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 26 Jan 2025 08:31 PM IST
सार

बिहार ने सुबह पांच विकेट पर 130 रन से आगे खेलना शुरू किया और ड्रॉ कराने के लिए उत्तर प्रदेश को दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिए उतारने के लिए उसे 225 रन बनाने की जरूरत थी। लेकिन पूरी टीम 106 रन ही जोड़ सकी और आउट हो गई।

विज्ञापन
Ranji Trophy Shivam sharma takes 5 wickets Uttar Pradesh beat Bihar by innings Kerala Madhya Pradesh play draw
शिवम शर्मा - फोटो : shivee.sharma

विस्तार

बाएं हाथ के स्पिनर शिवम शर्मा के पांच विकेट की बदौलत उत्तर प्रदेश ने रविवार को यहां रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप सी मैच में बहिार को 236 रन पर समेटकर पारी और 119 रन की विशाल जीत दर्ज की। यह उत्तर प्रदेश की छह मैच में पहली जीत है।
विज्ञापन


बिहार ने सुबह पांच विकेट पर 130 रन से आगे खेलना शुरू किया और ड्रॉ कराने के लिए उत्तर प्रदेश को दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिए उतारने के लिए उसे 225 रन बनाने की जरूरत थी। लेकिन पूरी टीम 106 रन ही जोड़ सकी और आउट हो गई। उत्तर प्रदेश ने अपनी पहली पारी दो विकेट पर 603 रन पर घोषित की थी। उसने गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन करते हुए बिहार की दूसरी पारी आसानी से समेट दी। नाइट वॉचमैन बल्लेबाज आयुष लोहारूका और सचिन कुमार ने पहले सत्र में अच्छा खेलते हुए बिहार को पांच विकेट पर 176 रन तक पहुंचा दिया।
विज्ञापन


लेकिन शिवम शर्मा ने महत्वपूर्ण झटके दिये, उन्होंने लंच के बाद लोहारूका को आउट किया। इसके बाद बल्लेबाजी क्रम चरमरार गया। सचिन ने शिवम मावी की गेंद पर रन आउट होने से पहले अपना अर्धशतक पूरा किया जिससे बिहार का स्कोर सात विकेट पर 191 रन हो गया। शिवम शर्मा ने फिर 88वें ओवर में हिमांशु सिंह (16) और नवाज खान (शून्य) के लगातार विकेट झटक लिये तथा कप्तान वीर प्रताप सिंह (29) आउट होने वाले अंतिम खिलाड़ी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस जीत से उत्तर प्रदेश को सात अंक मिले जिससे उसके कुल 13 अंक हो गये और टीम ग्रुप सी में पांचवें स्थान पर पहुंच गई।

केरल और मध्य प्रदेश ने ड्रॉ खेला
हरियाणा (26 अंक) ग्रुप में शीर्ष पर है जिसके बाद कर्नाटक (19) दूसरे स्थान पर है। बिहार की यह पांचवीं हार थी जिससे वह तालिका में निचले पायदान पर बरकरार है। उत्तर प्रदेश का सामना अब मध्य प्रदेश से होगा जबकि बिहार अगले मैच में केरल से भिड़ेगी। वहीं तिरूवनंतपुरम में केरल ने पहली पारी की बढ़त की बदौलत मध्य प्रदेश के खिलाफ ड्रॉ मैच से तीन अंक जुटाये। केरल को जीत के लिए 363 रन का लक्ष्य मिला था और उसने अंतिम दिन एक विकेट पर 28 रन से खेलना शुरू किया लेकिन टीम मुश्किल में दिख रही थी। उसने 47 रन तक पांच विकेट गंवा दिये थे। पर निचले क्रम के जुझारू प्रदर्शन से टीम आठ विकेट पर 268 रन बनाकर मैच बचाकर अंक जुटाने में कामयाब रही।


मोहम्मद अजहरूद्दीन (68) और जलज सक्सेना (32) ने 74 रन की साझेदारी निभाई। लेकिन सक्सेना के आउट होने के बाद अजहरूद्दीन ने आदित्य सरवटे (80) के साथ 90 रन की भागीदारी निभाकर केरल की अंक जुटाने की उम्मीद बनाये रखी। तेज गेंदबाज कुलदीप सेन (64 रन देकर तीन विकेट) ने अजहरूद्दीन को आउट किया जिससे बाबा अपराजित क्रीज पर पहुंचे। उन्होंने सरवटे के साथ 37 रन जोड़े। कुमार कार्तिकेय (106 रन देकर तीन विकेट) ने सरवटे को आउट किया, पर अपराजित दसवें नंबर के बल्लेबाज एमडी निधीश (04) के साथ डटे रहे और टीम को ड्रॉ कराया। केरल के 18 अंक हैं जिससे वह तीसरे स्थान पर पहुंच गई जबकि मध्य प्रदेश 10 अंक से निचले पायदान पर बरकरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed