फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ranji Trophy round up match report  

रणजी राउंडअपः सौरभ ने उत्तर प्रदेश को संकट से उबारा, हरियाणा-उत्तराखंड का खेल धुला

Tue, 28 Jan 2020 11:02 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 28 Jan 2020 11:02 PM IST
विज्ञापन
Ranji Trophy round up match report  
-

सौरभ कुमार ने पहले बल्लेबाजी और फिर गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन कर उत्तर प्रदेश को रणजी ट्रॉफी मुकाबले में मध्य प्रदेश के खिलाफ संकट से उबारा। नौवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए सौरभ कुमार (98*) की नाबाद पारी से उत्तर प्रदेश ने मध्य प्रदेश की पहली पारी के 230 रन के जबाब में 216 रन बनाए।

विज्ञापन


हालांकि मेजबान टीम 14 रन की बढ़त लेने में सफल रही। दिन का खेल खत्म होने तक मध्य प्रदेश ने दूसरी पारी में तीन विकेट पर 105 रन बनाकर अपनी कुल बढ़त 119 कर ली। नमन ओझा 20 और यश दुबे चार रन बनाकर क्रीज पर थे।
विज्ञापन


सौरभ ने दो और अंकित राजपूत ने एक विकेट लिया। सुबह उत्तर प्रदेश ने तीन विकेट पर 22 रन से पारी आगे बढ़ाई लेकिन रवि यादव (5/61) और गौरव यादव (3/73) की शानदार गेंदबाजी के सामने टीम ने 46 रन पर सात विकेट गंवा दिए। इसके सौरभ ने रिंकू सिंह (53) के साथ आठवें विकेट के लिए 87 और यश दयाल (12) के साथ दसवें विकेट के लिए 58 रन जोड़कर स्कोर 216 तक पहुंचाया। हालांकि सौरभ प्रथम श्रेणी में अपना तीसरा शतक लगाने से चूक गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा व उत्तराखंड का खेल धुला  
उत्तराखंड और हरियाणा के मैच में दूसरे दिन का खेल बारिश के चलते नहीं हो पाया। उत्तराखंड की टीम पहले दिन 109 रन पर आउट हो गई थी । जवाब में हरियाणा ने पांच विकेट पर 50 रन बनाए थे। उधर, जम्मू में छत्तीसगढ़ और जम्मू एंड कश्मीर का खेल भी नहीं हुआ। छत्तीसगढ़ ने पहले दिन चार विकेट पर 270 बनाए थे। चंडीगढ़ में मेजबान चंडीगढ़ और पुडुचेरी का खेल भी बारिश की भेंट चढ़ा। चंडीगढ़ के 134 रन के जवाब में पुुडुचेरी ने चार विकेट पर 37 रन बनाए थे।

मुंबई-हिमाचल के मैच भी नहीं फेंकी गई एक भी गेंद
धर्मशाला। मुंबई और हिमाचल प्रदेश के बीच दूसरे दिन का खेल बारिश के चलते बिना कोई गेंद फेंके रद्द कर दिया गया। मुंबई ने सरफराज खान (226*) की नाबाद दोहरी शतकीय पारी से पांच विकेट पर 372 रन बनाए थे। सरफराज के साथ शुभम रंजने 44 रन बनाकर कीज पर थे।

दिल्ली ने 192 रन पर गंवाए पांच विकेट
पिछले मैच के हैट्रिक मैन शाहबाज अहमद के दो गेंदों में दो विकेट की मदद से बंगाल ने 192 रन दिल्ली के छह विकेट निकालकर दबाव बना दिया है। शाहबाज ने क्षितिज शर्मा (9) और सिमरजीत सिंह (00) को शून्य पर पवेलियन भेजा। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक जोंटी सिद्धू 32 रन बनाकर क्रीज पर थे। टीम अभी बंगाल से 126 रन पीछे है। ध्रुव शौरी ने 65, हितेन दलाल 40 और नीतिश राणा ने 34 रन बनाए। नीलकंठ दास और मुकेश कुमार ने भी दो-दो विकेट लिए। इससे पहले बंगाल ने पांच विकेट पर 286 रन से आगे खेलते हुए 318 रन बनाए। उसने शेष पांच विकेट 32 रन जोड़कर गंवा दिए। अनुस्तूप मजूमदार 99 केयोग पर ही रन आउट हो गए। अगले दो दिन बारिश की संभावना जताई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed