{"_id":"67c066a644fbb6fa4e0ad8c5","slug":"ranji-trophy-final-vidarbha-vs-kerala-day-2-match-updates-scorecard-know-details-2025-02-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ranji Trophy Final Day-2: मालेवर के शतक से विदर्भ ने पहली पारी में बनाए 379 रन, केरल के आदित्य ने जड़ा पचासा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Ranji Trophy Final Day-2: मालेवर के शतक से विदर्भ ने पहली पारी में बनाए 379 रन, केरल के आदित्य ने जड़ा पचासा
Thu, 27 Feb 2025 06:50 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
Published by: Mayank Tripathi
Updated Thu, 27 Feb 2025 06:50 PM IST
सार
केरल ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक तीन विकेट खोकर 131 रन बना लिए हैं। फिलहाल आदित्य सरवटे 66 और सचिन बेबी सात रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं।
विज्ञापन
अक्षय वाडकर-सचिन बेबी
- फोटो : instagram
विस्तार
रणजी ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला नागपुर में खेला जा रहा है। विदर्भ के लिए दानिश मालेवर का बल्ला जमकर गरजा। उनके इस दमदार प्रदर्शन की बदौलत अक्षय वाडकर की अगुआई वाली टीम ने पहली पारी में 379 रन बनाए। वहीं, केरल ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक तीन विकेट खोकर 131 रन बना लिए हैं। फिलहाल आदित्य सरवटे 66 और सचिन बेबी सात रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं।
विज्ञापन
केरल के खिलाफ चमके मालेवर
दूसरे दिन विदर्भ ने अपनी पारी की शुरुआत 254/4 के स्कोर से की। दानिश मालेवर और यश ठाकुर ने पारी की शुरुआत की। पहले दिन शतक जड़ने वाले मालेवर 153 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें नेदुमनकुजी बेसिल ने अपना शिकार बनाया। इसके बाद बेसिल ने ठाकुर को एलबीडब्ल्यू आउट किया। वह दो चौकों की मदद से 25 रन बनाकर लौटे। विदर्भ के लिए यश राठोड़ ने तीन, अक्षय वाडकर ने 23, अक्षय कार्नेवर ने 12, नचिकेत भुटे ने 32 और हर्ष दुबे ने 12* रन बनाए। वहीं, केरल के लिए निधेश और एडेन एप्पल टॉम ने तीन-तीन विकेट लिए जबकि बेसिल को दो सफलताएं मिलीं। इसके अलावा जलज सक्सेना को एक विकेट मिला।

248 रन से पीछे चल रही केरल की टीम
लक्ष्य का पीछा करने केरल की शुरुआत धीमी हुई। उन्हें दर्शन नलकंडे ने तगड़े झटके दिए। पारी के पहले ही ओवर में नलकंडे ने रोहन कुन्नुमल को बोल्ड किया जो खाता भी नहीं खोल सके। इसके बाद तीसरे ओवर में उन्होंने अक्षय चंद्रन को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ 14 रन बना सके। इसके बाद मोर्चा आदित्य सरवटे और अहमद इमरान ने संभाला। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 178 गेंदों में 93 रनों की साझेदारी हुई। यश ठाकुर ने इमरान को पवेलियन भेज दिया। वह 37 रन बनाने में कामयाब हुए। फिलहाल क्रीज पर आदित्य और सचिन मौजूद हैं। केरल 248 रन से पीछे चल रही है।