फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ranji Trophy 2022 Round up, updates and final scorecard

Ranji Trophy 2022: समर्थ और ध्रुव की मदद से यूपी को मिली असम पर बढ़त, जेएंडके पहली पारी में 93 पर सिमटी 

Sat, 26 Feb 2022 12:24 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 26 Feb 2022 12:24 AM IST
सार

समर्थ सिंह (70) और ध्रुव जुरैल (55)  की मदद से उत्तर प्रदेश ने रणजी ट्रॉफी इलीट ग्रुप जी में असम के खिलाफ पहली पारी में नौ रन की अहम बढ़त ले ली। जवाब में दूसरे दिन के खेल समाप्ति तक असम ने एक विकेट पर पांच रन बना लिए हैं।

विज्ञापन
Ranji Trophy 2022 Round up, updates and final scorecard
रणजी ट्रॉफी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

समर्थ सिंह (70) और ध्रुव जुरैल (55)  की मदद से उत्तर प्रदेश ने रणजी ट्रॉफी इलीट ग्रुप जी में असम के खिलाफ पहली पारी में नौ रन की अहम बढ़त ले ली। जवाब में दूसरे दिन के खेल समाप्ति तक असम ने एक विकेट पर पांच रन बना लिए हैं। उत्तर प्रदेश की टीम ने शुक्रवार को बिना नुकसान के 10 रन से आगे खेलना शुरू किया। माधव कौशिक (08) जल्द आउट हो गए लेकिन समर्थ ने प्रियम गर्ग (46) के साथ 121 रन की साझेदारी निभाकर टीम को संभाला। हालांकि अक्शदीप नाथ (09)और रिंकू सिंह (06) नहीं चल सके लेकिन ध्रुव जुरैल ने भी बढ़त दिलाने में अहम भूमिका निभाई। समर्थ ने 123 गेंदों की पारी में दस चौके लगाए। असम की ओर से मुख्तार हुसैन ने 51 रन देकर तीन विकेट लिए जबकि रंजीत, सिद्धार्थ और रियान पराग को दो-दो विकेट मिले।  

विज्ञापन

हरियाणा के लिए हिमांशु का शतक 
कप्तान हिमांशु राणा की 113 रन नाबाद शतकीय पारी और यशु शर्मा (नाबाद 69) के साथ तीसरे विकेट के लिए 139 रन की अटूट साझेदारी के दम पर हरियाणा ने पंजाब के 444 रन के जवाब में ग्रुप एफ में दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक चार विकेट तीन विकेट पर 204 रन बना लिए। टीम के पिछले मुकाबले में त्रिपुरा के खिलाफ अपना पहला शतक जड़ने वाले राणा ने 177 गेंद में नाबाद 113 रन की पारी में 16 चौके जड़े। हरियाणा की टीम हालांकि पंजाब से अब भी 240 रन पीछे है और अभी दो दिन का खेल बचा हुआ है। इससे पहले पंजाब ने दिन की शुरुआत पांच विकेट पर 367 रन से की लेकिन उसने अगले 23 ओवर में 76 रन जोड़कर बचे हुए पांचों विकेट गंवा दिए। पंजाब के लिए मनदीप सिंह ने 159 रन बनाए। हरियाणा के लिए नए ऑफ स्पिनर अमन कुमार ने चार जबकि तेज गेंदबाज अजित चहल ने तीन विकेट लिए।

हिमाचल ने त्रिपुरा को 202 रन पर समेटा 
ग्रुप एफ के अन्य मैच में त्रिपुरा की टीम हिमाचल प्रदेश के 365 रन के जवाब में 202 रन पर आउट हो गई। त्रिपुरा के लिए के.बी. पवन ने सबसे ज्यादा 34 रन बनाए जबकि रजत डे ने 30 रन का योगदान दिया। हिमाचल प्रदेश के बाएं हाथ के स्पिनर मयंक डागर ने 21.2 ओवर में 55 रन देकर पांच विकेट लिए। इससे पहले हिमाचल प्रदेश ने छह विकेट पर 304 रन से आगे खेलते हुए 365 रन तक अपने सभी विकेट गंवा दिए। कप्तान अंकित कल्सी ने 271 गेंद में 147 रन बनाये।

जेएंडके पहली पारी में 93 पर सिमटी 
तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा (6/35) के चमकदार प्रदर्शन से कर्नाटक ने एलीट ग्रुप सी मैच के दूसरे दिन जम्मू कश्मीर को पहली पारी में महज 93 रन पर समेटकर स्टंप तक कुल बढ़त 337 रन की कर ली। हाल में भारत की वनडे टीम में खेलने वाले कृष्णा ने जम्मू कश्मीर के बल्लेबाजी क्रम को झकझोर दिया जिससे प्रतिद्वंद्वी टीम महज 29.5 ओवर में सिमट गई। जम्मू कश्मीर के लिए कामरान इकबाल (35) और जतिन वाधवान (25) ने उल्लेखनीय स्कोर किया। इससे पहले कर्नाटक ने सुबह आठ विकेट पर 268 रन से आगे खेलना शुरू किया। करूण नायर ने अपनी 152 रन की पारी को 175 रन तक पहुंचाया और कर्नाटक की पहली पारी 302 रन पर सिमट गई। कर्नाटक ने दूसरी पारी में आर समर्थ (62) और देवदत्त पडीक्कल (49) की मदद से दूसरी पारी में दो विकेट पर 128 रन बना लिए हैं।

चंडीगढ़ के खिलाफ बड़ौदा को मजबूत बढ़त 
विष्णु सौलंकी (103) और ज्योत्सिनल (96) की मदद से बड़ौदा ने चंडीगढ़ के पहली पारी के 168 रन के जवाब में इलीट ग्रुप बी मैच में सात विकेट पर 398 रन बना लिए हैं। इस तरह उसके पास 230 रन की मजबूत बढ़त ले ली है। प्रत्युक्ष कुमार ने भी 43 रन की पारी खेली। ज्योत्सिनल और प्रत्युक्ष ने दूसरे विकेट पर 127 रन की साझेदारी की। विष्णु ने 161 गेंदों की पारी में 12 चौके लगाए। चंडीगढ़ के लिए जगजीत सिंह ने 91 रन पर तीन और गुरिंदन ने 98 रन पर दो विकेट लिए। 

उत्तराखंड के स्वप्निल शतक से चूके 
स्वप्निल सिंह (97) और दीक्षांशु नेगी (61) की मदद से उत्तराखंड ने राजस्थान के खिलाफ पहली पारी में 337 रन का अच्छा स्कोर बनाया। जवाब में राजस्थान ने पांच विकेट पर 117 रन बना लिए हैं। उत्तराखंड ने दूसरे दिन पांच विकेट पर 228 रन से आगे शुरुआत की थी। स्वप्निल सिंह ने 301 गेंदों की पारी में छह चौके और एक छक्का लगाया जबकि नेगी ने 121 गेंदों में आठ बाउंड्री लगाई। राजस्थान की ओर से अनिकेत चौधरी और तनवीर ने तीन-तीन विकेट लिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed