फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ranji trophy 2018-19: second day round up of ninth round

रणजी ट्रॉफी: युवराज एक बार फिर हुए फ्लॉप, ये रहा दूसरे दिन का पूरा राउंडअप

Wed, 09 Jan 2019 08:34 AM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अभिषेक निगम Updated Wed, 09 Jan 2019 08:34 AM IST
विज्ञापन
ranji trophy 2018-19: second day round up of ninth round
yuvraj singh 6

रणजी ट्रॉफी के आखिरी राउंड के दूसरे दिन का खेल मंगलवार को खत्म हुआ। आइए नजर डालते हैं दूसरे दिन खेले गए सभी मुकाबलों पर:

विज्ञापन


एलीट ग्रुप ए
बड़ौदा बनाम कर्नाटक

बड़ौदा ने रोमांचक मुकाबले में कर्नाटक को दो विकेट से हरा दिया। कर्नाटक ने पहली व दूसरी पारी में क्रमशः 112 और 220 रन बनाए। जवाब में बड़ौदा की टीम पहली और दूसरी पारी क्रमशः  223 और 110 रन बनाकर मैच जीत गई। बड़ौदा के लिए दूसरी पारी में यूसुफ पठान ने 30 गेंदों में 41 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। कर्नाटक के लिए कप्तान मनीष पांडे अर्धशतकीय पारी खेली। बड़ौदा की तरफ से दूसरी पारी में  दीपक हूडा और भार्गव भट्ट ने 5-5 विकेट चटकाए।
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ बनाम मुंबई
छत्तीसगढ़ के 129 रनों के जवाब में मुंबई ने अपनी पहली पारी में 188 रन बनाए। छत्तीसगढ़ अपनी दूसरी पारी में 149 रन ही बना सकी। 91 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम ने 77 रन बना लिए हैं। मुंबई को जीत के लिए सिर्फ 14 रन की जरूरत है, जबकि उसके 10 विकेट शेष हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे बनाम महाराष्ट्र 
रेलवे ने महाराष्ट्र को एक पारी और 58 रनों से हराया। रेलवे के कप्तान महेश रावत को मैन ऑफ द मैच चुना गया। रावत ने 117 गेंदो में 9 चौके की मदद से 89 रन की शानदार पारी खेली।

सौराष्ट्र बनाम विदर्भ
सौराष्ट्र ने अपनी पहली पारी में 356 रन बनाए, जिसके जवाब में विदर्भ की टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 63 रन बना लिए हैं।

एलीट ग्रुप बी

हिमाचल प्रदेश बनाम केरल
हिमाचल प्रदेश के 297 रनों के जवाब में केरल ने  दूसरे दिन का खेल खत्म होने 5 विकेट के नुकसान पर 219 रन बना लिए हैं। पी राहुल ने 195 गेदों में 13 चौके और एक छक्के की मदद से 103 रन बनाकर नाबाद हैं।

तमिलनाडु बनाम दिल्ली
तमिलनाडु के 432 रनों के जवाब में दिल्ली ने दिन का खेल खत्म होने तक दो विकेट के नुकसान पर 35 रन बना लिए हैं।  तमिलनाडु की तरफ से अभिनव मुकुंद ने 134 रन की शानदार शतकीय पारी खेली।

बंगाल बनाम पंजाब
बंगाल के 187 रनों के जवाब में पंजाब ने अपनी पहली पारी में 7 विकेट के नुकसा पर 357 रन बना लिए हैं। युवराज सिंह एक बार फिर फ्लॉप नजर आए। वहीं,  लेकिन अनमोलप्रीत सिंह ने शानदार शतक लगाया और 124 रन पर नाबाद खेल रहे हैं। इसके अलावा शुबमन गिल शतक से चूक गए। उन्होंने 11 चौके की मदद से 91 रन की शानदार पारी खेली।

आंध्रा बनाम मध्यप्रदेश
आंध्रा के 132 रनों के जवाब में मध्यप्रदेश अपनी पहली पारी में 91 रन बना पाई। इसके जवाब में आंध्रा ने अपनी दूसरी पारी में 164-5 का स्कोर बना लिया है।

एलीट ग्रुप सी

जम्मू-कश्मीर बनाम झारखंड
जम्मू-कश्मीर ने अपनी पहली पारी में 151 रन बनाए, जिसके जवाब में झारखंड ने दिन का खेल खत्म होने तक 3 ओवर में बिना किसी विकेट के नुकसान पर 9 रन बना लिए हैं। का स्कोर 9-0 हैं। 

असम बनाम उत्तर प्रदेश
असम के 175 रनों के जवाब में उत्तर प्रदेश ने 5 विकेट के नुकसान पर 377 रन बना लिए हैं। यूपी की तरफ से रिंकु सिंह 96 रन बनाकर नाबाद हैं।

ओडिशा बनाम गोवा
ओडिशा के 352 रनों के जवाब में गोवा की पहली पारी 116 रन पर सिमट गई। दूसरी पारी में ओडिशआ ने दिन का खेल खत्म होने तक एक विकेट के नुकसान पर 37 रन बना लिए हैं।

सेना बनाम हरियाणा 
सेना ने हरियाणा को जीत के 101 रनों का लक्ष्य दिया है। सेना ने पहली व दूसरी पारी में क्रमशः 170 और 79 रन बनाए। जवाब में हरियाणा की पहली पारी 149 पर सिमटी, जबकि दूसरी पारी में हरियाणा 1 विकेट के नुकसान पर 3 रन बना लिए हैं। 

राजस्थान बनाम त्रिपुरा
राजस्थान ने त्रिपुरा को एक पारी और 77 रनों से हराया। त्रिपुरा ने पहली व दूसरी पारी में क्रमशः 35 और 106 रन बनाए। राजस्थान की टीम पहली पारी में 218 रन पर ऑलआउट हो गई। राजस्थान के अनिकेत चौधरी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। कुल मिलाकर उन्होंने 7 विकेट झटके। पहली पारी में 5 और दूसरी पारी में 2 विकेट अपने नाम किए।

प्लेट ग्रुप

उत्तराखंड बनाम मिजोरम 
उत्तराखंड के 377 रनों के जवाब में मिजोरम अपनी पहली पारी में 198 रन ही बना पाए। दूसरी पारी में फॉलो ऑन खेलते हुए मिजोरम ने एक विकेट के नुकसान पर 32 रन बना लिए हैं।

मणिपुर बनाम बिहार
मणिपुर के 156 रनों के जवाब में बिहार ने 257 रन बनाए। दूसरी पारी में मणिपुर ने दिन का खेल खत्म होने तक 7 विकेट के नुकसान पर 217 रन बना लिए हैं। 

अरुणाचल प्रदेश बनाम सिक्किम
अरुणाचल प्रदेश के 169 रनों के जवाब में सिक्किम ने पहली पारी में 262 रन बनाए। दूसरी पारी में अरुणाचल प्रदेश ने दिन का खेल खत्म होने तक 8 विकेट के नुकसान पर 104 रन बना लिए हैं।

नागालैंड बनाम पुडुचेरी
नागालैंड के 467 रनों के जवाब में पुडुचेरी ने दिन का खल खत्म होने तक 3 विकेट के नुकसान पर 224 रन बना लिए हैं। पारस डोगरा 109 रन बनाकर खेल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed