फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rajeev Shukla is a strong contender for BCCI Vice President

राजीव शुक्ला बन सकते हैं BCCI के उपाध्यक्ष, महिम वर्मा ने इस्तीफा देकर छोड़ा था पद

Tue, 05 May 2020 12:23 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 05 May 2020 12:23 PM IST
विज्ञापन
Rajeev Shukla is a strong contender for BCCI Vice President

कांग्रेस नेता और क्रिकेट प्रशासन का लंबा अनुभव रखने वाले आईपीएल के पूर्व चेयरमैन राजीव शुक्ला दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड बीसीसीआई के उपाध्यक्ष के नए उपाध्यक्ष बन सकते हैं। 2019 में जब सौरव गांगुली बोर्ड के अध्यक्ष बने थे तभी शुक्ला के उपाध्यक्ष बनने की अटकलें थी, लेकिन नए संविधान के कारण यह संभव नहीं हो पाया था।

विज्ञापन


इसी साल अप्रैल में महिम वर्मा के इस्तीफे के बाद यह पद खाली हुआ है। वर्मा को पिछले साल 23 अक्टूबर को उपाध्यक्ष बनाया गया था। जबकि सौरव गांगुली अध्यक्ष, जय शाह सचिव, जयेश जॉर्ज को सह सचिव और बृजेश पटेल को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) चेयरमैन चुना गया था। उत्तराखंड क्रिकेट संघ के सचिव के रूप में कार्य करने के लिए महिम वर्मा ने इस्तीफा दिया।
विज्ञापन


बोर्ड के नियम के अनुसार, इस्तीफा देने के 45 दिनों के अंदर स्पेशल जनरल मीटिंग करके नए उपाध्यक्ष की नियुक्ति करनी होती है। लॉकडाउन के कारण यह संभव नहीं हो पा रहा। राजीव शुक्ला उप्र क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव रह चुके हैं। 2017 में लोढ़ा कमेटी की सिफारिशों के बाद उन्हें पद से हटना पड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्यों बेहतर उपाध्यक्ष हो सकते हैं राजीव शुक्ला

कोरोना महामारी की वजह से इस वक्त पूरी दुनिया की खेल प्रतियोगिताएं रद्द हो रहीं है, उन्हें टाला जा रहा है। सबसे बड़ा संकट तो इंडियन प्रीमियर लीग पर मंडरा रहा है। अनिश्चितकाल के लिए इसे टाल दिया गया है, ऐसे में राजीव शुक्ला के आने के बाद बोर्ड किसी नतीजे पर पहुंच सकता है।

अनुमान के मुताबिक आईपीएल नहीं होने से बोर्ड को 4000 करोड़ रुपए का नुकसान हो सकता है। फिलवक्त अधिकारियों के सामने आईपीएल की नई् विंडो तलाशना बड़ी चुनौती है। श्रीलंका जैसे देश इसकी मेजबानी का ऑफर दे चुके हैं, ऐसे में देश के बाहर भी टी-20 टूर्नामेंट के आयोजन पर भी चर्चा चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed