{"_id":"5af4a3fc4f1c1b57098b937b","slug":"rajasthan-royals-vs-chennai-super-kings-ipl-2018-match-43-jaipur-match-preview","type":"story","status":"publish","title_hn":"RRvCSK: राजस्थान रॉयल्स को हर हाल में चेन्नई सुपरकिंग्स को देनी होगी मात","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
RRvCSK: राजस्थान रॉयल्स को हर हाल में चेन्नई सुपरकिंग्स को देनी होगी मात
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 11 May 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
एमएस धोनी और अजिंक्य रहाणे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन हार के बाद जीत की राह पर लौटी राजस्थान रॉयल्स के लिए शुक्रवार को चेन्नई सुपरकिंग्स की मुश्किल चुनौती है। प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए राजस्थान को हर हाल में जीत की जरूरत है। पिछले मैच में राजस्थान ने किंग्स इलेवन पंजाब को अपने घरेलू मैदान में 15 रन से हराया था, लेकिन लगातार तीन हार ने टीम के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी हैं।
विज्ञापन
एक और हार टीम को प्लेऑफ की रेस से बाहर कर देगी। वैसे घरेलू मैदान में राजस्थान का रिकॉर्ड बेहतर है। उसने पिछले चार में से तीन मैच जीते हैं और यह बात शुक्रवार को होने वाले मुकाबले में उसका मनोबल बढ़ा सकती है।
विज्ञापन
अपने शेष चार मैचों में राजस्थान को खेल के हर विभाग में सुधार की जरूरत है। अगर चेन्नई और राजस्थान के बीच पिछले मुकाबले की बात करें तो पुणे में धोनी की अगुआई वाली सुपरकिंग्स ने 64 रन की जीत हासिल की थी। इस सीजन में राजस्थान की टीम अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन अब तक नहीं कर पाई है।
विज्ञापन
उसके दस मैचों में आठ अंक हैं। न उसके बल्लेबाज बेहतर कर पाए हैं और न ही गेंदबाज। कप्तान अजिंक्य रहाणे और संजू सैमसन का प्रदर्शन औसत रहा है। ऑलराउंडर बेन स्टोक्स और राहुल त्रिपाठी के न चल पाने से भी रॉयल्स को नुकसान हुआ है। मेजबान टीम की बल्लेबाजी को एक इकाई के रूप में चलने की जरूरत है।
इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने पिछले मैच में पंजाब के खिलाफ 58 गेंदों में 82 रन बनाए थे जिससे टीम आठ विकेट पर 158 रन बनाने में सफल रही थी। राजस्थान के गेंदबाजों कृष्णप्पा गौतम, कीवी स्पिनर ईश सोढी और जोफरा आर्चर ने इस स्कोर का बचाव करने में मदद की।
गेंदबाजी सुधारनी होगी चेन्नई को
चेन्नई की टीम दस मैचों में 14 अंक लेकर मजबूत स्थिति में है और शेष चार मैचों में जीत उसका प्लेऑफ में स्थान सुनिश्चित कर देगी। दो वर्ष के प्रतिबंध के बाद वापसी करने वाली चेन्नई सुपरकिंग्स करिश्माई धोनी के नेतृत्व में जबर्दस्त फॉर्म में है। उनके बल्लेबाज अच्छा कर रहे हैं, अलबत्ता गेंदबाजी उनके लिए जरूर चिंता का सबब है। पिछले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ यह चिंता थोड़ी कम जरूर हुई है।
सीएसके ने आरसीबी को नौ विकेट पर 127 रन पर रोक दिया था। बाएं हाथ के स्पिनर रवींद्र जडेजा (3/18) और अनुभवी हरभजन (2/22) ने प्रमुख योगदान दिया था। उसके बाद चेन्नई छह विकेट शेष रहते जीत गई थी। चोटिल दीपक चाहर की अनुपस्थिति में लुंगी नगीदी, डेविड विली और शार्दुल ठाकुर को ज्यादा जिम्मेदारी लेने की जरूरत है।
बल्लेबाजों में अंबाती रायुडू, शेन वॉटसन, ड्वेन ब्रावो, कप्तान धोनी और सुरेश रैना ने जरूरत के समय प्रदर्शन किया है। रायडू ने ओपनर और नंबर चार क्रम दोनों पर अच्छी बल्लेबाजी की है। कप्तान धोनी ने अपने आलोचकों को बता दिया है कि वह अभी भी आतिशी छक्के लगाने की क्षमता रखते हैं। उन्होंने अभी तक 360 रन बनाए हैं, जिसमें तीन अर्द्धशतकीय पारियां हैं, इनमें 79* उनका श्रेष्ठ स्कोर है।
संभावित टीमें:
राजस्थान रॉयल्स: जोस बटलर (विकेटकीपर), अजिंक्य रहाणे (कप्तान), संजू सैमसन, बेन स्टोक्स, स्टुअर्ट बिन्नी, महिपाल लोमरोर, जोफ्रा आर्चर, कृष्णप्पा गौतम, जयदेव उनाडकट, इश सोढ़ी, अनुरीत सिंह
चेन्नई सुपरकिंग्स: शेन वॉटसन, अंबाती रायुडू, सुरेश रैना, एमएस धोनी (विकेटकीपर/कप्तान), ध्रुव शौरी, रविन्द्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो, हरभजन सिंह, डेविड विली, शार्दुल ठाकुर और लुंगी एन्गिडी।