पुलवामा में आतंकी हमले के बाद पूरे देश में आक्रोष की लहर दौड़ रही है। सरहद की इस लड़ाई का असर खेल के मैदान पर भी साफ दिखाई दे रहा है। मोहाली क्रिकेट स्टेडियम से रविवार को पाक खिलाड़ियों की तस्वीरें हटाए जाने के बाद अब एक और स्टेडियम में भी ठीक ऐसा ही हुआ है।
सोमवार को राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (आरसीए) ने स्टेडियम में मौजूद पाक खिलाड़ियों की सभी तस्वीरो को उतार फेंका। बता दें कि देश में आतंकी हमले के बाद गुस्साए लोगों के आक्रोष को देखते हुए स्टेडियम के प्रबंधकों ने यह फैसला लिया है।
इससे पहले, पंजाब क्रिकेट संघ (पीसीए) ने पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आतंकवादी हमले के शहीदों के परिवारों के साथ एकजुटता दिखाते हुए मोहाली क्रिकेट स्टेडियम के अंदर विभिन्न जगहों पर लगी पाकिस्तानी क्रिकेटरों की तस्वीरों को रविवार को हटा दिया था।
4 of 5
पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन
- फोटो : file
तस्वीरें हटाने पर पीसीए के कोषाध्यक्ष अजय त्यागी ने बताया था कि यह फैसला संघ के पदाधिकारियों की बैठक में लिया गया। त्यागी ने कहा, 'एक विनम्र कदम के तहत, पीसीए ने पुलवामा हमले के शहीदोंं के साथ एकजुटता दिखाने का फैसला किया। इस जघन्य हमले के बाद देश में काफी गुस्से का माहौल है और पीसीए भी उससे अलग नहीं है।'
5 of 5
एमएस धोनी और शाहिद अफरीदी
उन्होंने कहा था कि मोहाली स्टेडियम के विभिन्न जगहों पर पाकिस्तान क्रिकेटरों की लगभग 15 तस्वीरें लगी थी। दोनों देशों के बीच इस मैदान में आखिरी मुकाबला 2011 विश्व कप के दौरान खेला गया था। इस सेमीफाइनल मैच में भारत ने शाहीद अफरीदी की अगुवाई वाले पाकिस्तान को 29 रन से हराया था।