{"_id":"20af1ece-e8a3-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"raina-and-jadeja-says-sorry-for-spat","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैना-जडेजा ने मांगी माफी, बोले 'दोबारा नहीं होगी ऐसी गलती'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
रैना-जडेजा ने मांगी माफी, बोले 'दोबारा नहीं होगी ऐसी गलती'
नई दिल्ली
Updated Tue, 09 Jul 2013 07:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आलराउंडर रविंद्र जडेजा और सुरेश रैना ने वेस्टइंडीज के खिलाफ त्रिकोणीय क्रिकेट सीरीज मैच के दौरान आपस में हुई झड़प के लिए माफी मांगी है।
विज्ञापन
बीसीसीआई सूत्रों के अनुसार दोनों खिलाड़ियों ने टीम मैनेजर एमवी श्रीधर से बात की और मैदान पर किए गए अपने व्यवहार के लिए अफसोस जताया।
बोर्ड के एक सीनियर अधिकारी ने कहा, ‘रैना और जडेजा ने टीम मैनेजर से बात की और बिना शर्त मैदान पर किए गए अनुचित व्यवहार के लिए माफी मांगी।’
अधिकारी ने आगे बताया कि दोनों ने वायदा किया है कि इस तरह की घटना फिर दोबारा घटित नहीं होगी। दोनों ही क्रिकेटर यह अच्छी तरह से समझते हैं कि यह आचरण एक राष्ट्रीय टीम के क्रिकेटर के लिए अनुपयुक्त है।’
विज्ञापन
इससे पहले सोमवार को बीसीसीआई के अंतरिम चीफ जगमोहन डालमिया ने कहा था कि बोर्ड ने टीम मैनेजर से इस घटना के बारे में रिपोर्ट मांगी है।
हालांकि इन दोनों क्रिकेटरों के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया जाएगा और न ही कोई जुर्माना लगाया जाएगा।