{"_id":"b10b0c56-c532-11e2-a4b2-d4ae52bc57c2","slug":"rahul-dravid-to-quit-ipl-after-champions-league-t20","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल द्रविड़ ने कहा आईपीएल को गुड बाय","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
राहुल द्रविड़ ने कहा आईपीएल को गुड बाय
कोलकाता/एजेंसी
Updated Sat, 25 May 2013 05:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स को प्ले ऑफ में पहुंचाने वाले कप्तान राहुल द्रविड़ टीम के विवादों में पड़ने के बाद संन्यास लेने के मूड में आ गए हैं।
विज्ञापन
राहुल द्रविड़ ने इस बात के संकेत दे दिए हैं कि चैंपियंस लीग के बाद वो आईपीएल को अलविदा कह देंगे। क्वालीफाइंग मुकाबले में मुंबई से हार के बाद राहुल द्रविड़ ने बताया कि उनका अंतिम टूर्नामेंट आगामी चैंपियंस लीग टी20 होगा।
विज्ञापन
टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर चालीस साल के द्रविड़ (द वॉल) ने मुंबई से हार के बाद कहा कि 41 की उम्र में 12 महीने काफी लंबा समय है। सौभाग्य से हमने अक्टूबर में होने वाली चैंपियंस लीग के लिए क्वालीफाई कर लिया है। मुझे लगता है कि यह मेरा अंतिम टूर्नामेंट होगा।
विज्ञापन
राजस्थान रायल्स ने आईपीएल-6 में बड़ी टीमों को कड़ी चुनौती देकर शानदार प्रदर्शन किया। यही नहीं राजस्थान ने अपने घरेलू मैदान पर हुए सभी 8 मैचों में जीत दर्ज की है। राहुल द्रविड़ पिछले दो सीजन से राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी कर रहे हैं।