{"_id":"a4b49f9a9f3d694f857ee51a15075fb7","slug":"rahul-dravid-to-be-with-rajasthan-royals-says-upton","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान रॉयल्स के साथ बने रहेंगे राहुल द्रविड़ः कोच ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
राजस्थान रॉयल्स के साथ बने रहेंगे राहुल द्रविड़ः कोच
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 08 Oct 2013 01:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान रॉयल्स के मुख्य कोच पैडी अप्टन ने राहुल द्रविड़ के बाद शेन वॉटसन को कप्तानी सौंपे जाने का समर्थन करते हुए कहा है कि संन्यास के बाद भी द्रविड़ टीम के साथ किसी अन्य भूमिका में जुडे़ रहेंगे।
विज्ञापन
अप्टन ने कहा, "राहुल द्रविड़ राजस्थान के साथ काफी समय से जुड़े हुए हैं और उनसे आसानी से पहुंचा जा सकता है। इसलिए हम चाहते हैं कि आगे भी वह किसी अन्य भूमिका में टीम के साथ जुड़े रहें।"
विज्ञापन
कोच पैडी अप्टन ने साथ ही ऑस्ट्रेलियाई हरफनमौला क्रिकेटर शेन वॉटसन को द्रविड़ के बाद कप्तानी देने का भी समर्थन किया।
उन्होंने कहा, "शेन वॉटसन शुरुआत से राजस्थान के लिए खेल रहे हैं। उन्होंने हमेशा ही राजस्थान की जरूरतों के हिसाब से काम किया है। वह युवा खिलाड़ी हैं और टीम के सभी खिलाड़ियों के साथ तालमेल बना सकते हैं। हो सकता है कि उनके अलावा भी इस पद का कोई दावेदार हो लेकिन वॉटसन इस पद पर अभी सही बैठते हैं।"
विज्ञापन