फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rahul Dravid said Going early to Australia is important, it takes time to get used to unique pace and bounce

T20 World Cup: कोच द्रविड़ ने बताया- क्यों समय से पहले ऑस्ट्रेलिया जा रही है टीम इंडिया, क्या होगा फायदा ?

Wed, 05 Oct 2022 01:24 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 05 Oct 2022 01:24 PM IST
सार

भारतीय कोच राहुल द्रविड़ ने बताया है कि टी20 विश्व कप से कुछ समय पहले ऑस्ट्रेलिया जाना बेहद जरूरी है। वहां के उछाल और गति के साथ सामंजस्य बैठाने में भारतीय खिलाड़ियों को समय लगेगा। इसी वजह से भारतीय टीम कई दिन पहले ही ऑस्ट्रेलिया पहुंच रही है।
 

विज्ञापन
Rahul Dravid said Going early to Australia is important, it takes time to get used to unique pace and bounce
भारतीय टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज खत्म होने के बाद भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के लिए निकल रही है। टी20 विश्व कप में भारत का पहला मैच 23 अक्तूबर को पाकिस्तान के साथ है, लेकिन इससे लगभग 15 दिन पहले भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया पहुंच जाएगी। टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने बताया है कि भारतीय टीम इतनी जल्दी क्यों ऑस्ट्रेलिया के लिए निकल रही है और इससे क्या फायदा होगा। 
विज्ञापन


द्रविड़ ने बताया कि भारतीय टीम पर्थ में रहकर टी20 विश्व कप की तैयारी करेगी। भारतीय खिलाड़ियों का पहला उद्देश्य ऑस्ट्रेलियाई पिचों के असामान्य उछाल और गति के साथ सामंजस्य बैठाना होगा। भारतीय टीम गुरुवार सुबह पर्थ के लिए रवाना होगी। ट्रेनिंग के बाद टीम इंडिया दो अभ्यास मैच भी खेलेगी। 
विज्ञापन


IND vs SA Records: पहले छक्कों की बरसात फिर अफ्रीकी गेंदबाजों ने बनाए रिकॉर्ड, रोहित ने लगातार 10 सीरीज जीती
विज्ञापन
विज्ञापन

द्रविड़ ने कहा "हमें पर्थ में कुछ समय बिताने का मौका मिलेगा और फिर वहां दो मैच होंगे। ऑस्ट्रेलिया गति और उछाल के मामले में काफी अलग है और हमारे कई खिलाड़ियों ने ऑस्ट्रेलिया में ज्यादा टी20 क्रिकेट नहीं खेला है। हम खुद को थोड़ा और अभ्यास करने, अभ्यस्त होने और कुछ मैच खेलने के लिए समय देना चाहते हैं। ऑस्ट्रेलिया में गति और उछाल के साथ अभ्यस्त होने में थोड़ा समय लगता है और उम्मीद है कि जब हम अभ्यास करेंगे, तो हमें पता होगा कि हमें कैसे खेलना है। हम रणनीति बनाने में सक्षम होंगे। समय से पहले ऑस्ट्रेलिया जाना महत्वपूर्ण है, क्योंकि हमारे पास एक युवा टीम है जिसने ऑस्ट्रेलिया में बहुत अधिक क्रिकेट नहीं खेला है। इसलिए उम्मीद है कि इससे हमें मदद मिलेगी।"

डेथ गेंदबाजी चिंता का विषय 
भारत के लिए डेथ ओवर की गेंदबाजी चिंता का विषय है। बुमराह के टी20 विश्व कप से बाहर होने के बाद अब तक उनकी जगह किसी खिलाड़ी को टीम में शामिल नहीं किया गया है। मोहम्मद शमी उनकी जगह लेने की रेस में सबसे आगे हैं। टी20 विश्व कप के लिए रिजर्व खिलाड़ियों की सूची में शामिल शमी कोरोना संक्रमित होने के कारण ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में नहीं खेल पाए। उनकी जगह छह टी20 मैचों में दीपक चाहर, मोहम्मद सिराज और उमेश यादव को मौका दिया गया।

Umesh Yadav got rid of Temba Bavuma first ball off his spell, India vs South Africa, 3rd T20I, Indore, October 4, 2022

IND vs SA 3rd T20 Analysis: घटिया फील्डिंग और खराब शॉट चयन ने भारत को हराया, रोहित की कप्तानी भी फ्लॉप

द्रविड़ ने बुमराह की जगह किसी खिलाड़ी को शामिल करने के मामले पर कहा " हम कई विकल्प देख रहे हैं। हमारे पास 15 अक्तूबर तक का समय है, शमी रिजर्व खिलाड़ियो में शामिल हैं, लेकिन वह पिछले दो सीरीज में नहीं खेल पाए। अगर वह ये दोनों सीरीज खेलते तो यह बेहतर होता। वह एनसीए में हैं। हमें रिपोर्ट लेनी होगी कि वह कैसे ठीक हो रहे हैं और 14-15 दिनों तक कोरोना संक्रमित रहने के बाद उनकी स्थिति कैसी है। इसके बाद हम कोई फैसला करेंगे। 

इन दो सीरीज से हम जो चाहते थे वह हमें मिला
विश्व कप के लिहाज से भारत की तैयारी के लिए दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच महत्वपूर्ण थे और द्रविड़ ने कहा कि टीम को दोनों सीरीज में जीत से बहुत कुछ मिला है। उन्होंने कहा "ईमानदारी से कहूं तो यह हमारे लिए बहुत अच्छा रहा है। दो अच्छी टीमें, ऑस्ट्रेलिया विश्व चैंपियन और दक्षिण अफ्रीका को हमने घर पर कभी नहीं हराया था। उन दोनों सीरीज को जीतना सकारात्मक परिणाम है। हम एक या दो चोट हमारे लिए दुर्भाग्यपूर्ण हैं। हमें टीम में थोड़ा बदलाव करने और एनसीए में खिलाड़ियों को खुद पर काम करने का मौका मिला। 

IND vs SA: चेज करते हुए जुलाई के बाद पहली बार हारा भारत, द.अफ्रीका 49 रन से जीता, सूर्यकुमार प्लेयर ऑफ द सीरीज

ये मैच गेंदबाजों के लिए मुश्किल थे, क्योंकि भारत में हमेशा ऐसा होता है। दोनों टीमों ने बड़े स्कोर बनाए, लेकिन सभी को खुशी होगी कि अंत में हमने सीरीज जीती। गेंदबाजी भारत के लिए चिंता का विषय है और मुख्य कोच ने कहा कि टीम इस मुद्दे को सुलझाने की कोशिश कर रही है।
Umesh Yadav struck first ball, India vs South Africa, 3rd T20I, Indore, October 4, 2022

द्रविड़ ने कहा "सच कहूं तो यह बहुत ही सपाट विकेट रहा है, दोनों टीमों के लिए डेथ ओवर में गेंदबाजी करना आसान नहीं रहा। ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के पास काफी अनुभव है और उन्होंने भी डेथ ओवर में भी संघर्ष किया। लेकिन हमें खुद को देखना होगा और देखना होगा कि हम कैसे सुधार कर सकते हैं।

Irani Cup: शेष भारत ने 29वीं बार जीता ईरानी कप खिताब, सौराष्ट्र को 8 विकेट से हराया, कुलदीप सेन ने लिए 5 विकेट

निश्चित रूप से यह एक ऐसा क्षेत्र है जिसमें हम सुधार करना चाहते हैं और बेहतर करना चाहते हैं। जब आप इन बड़े टूर्नामेंटों में खेलते हैं, गलती की गुंजाइश बहुत कम होती है और हर रन मायने रखता है।

हर्षल पर निशाना साधना गलत
चोट से वापसी के बाद से हर्षल ने रन लुटाए हैं। अर्शदीप सिंह, चाहर और सिराज भी छह मैचों के दौरान कई बार महंगे साबित हुए। द्रविड़ ने कहा "मैं यह नहीं कहूंगा कि यह चिंता का विषय है। वह ऐसे व्यक्ति रहे हैं जिन्होंने पिछले कुछ वर्षों में अच्छा प्रदर्शन किया है। द्रविड़ ने कहा कि वह एक महीने की छुट्टी से आ रहे हैं और कठिन परिस्थितियों में वापस आ रहे हैं। हम उसका समर्थन करते हैं, उनके पास बेहतर करने की क्षमता है। वह अंतिम ओवरों में रन लुटाने वाले अकेले गेंदबाज नहीं हैं। कुल मिलाकर डेथ ओवरों में हमें बेहतर प्रदर्शन करने की आवश्यकता है। कभी-कभी केवल प्लान बनाने से आपका प्रदर्शन बेहतर नहीं होता। आपको अपने प्लान पर सही तरीके से मैदान में अमल करना होता है। चाहे वह यॉर्कर या धीमी गेंदबाजी हो या वाइड यॉर्कर हो। मैं हर्षल को अकेले इसके लिए जिम्मेदार नहीं ठहरा सकता।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed