{"_id":"633d22025ff68b4fec64d701","slug":"ind-vs-sa-3rd-t20i-2022-india-vs-south-africa-t20-records-today-match-at-holkar-stadium-news-in-hindi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs SA Records: पहले छक्कों की बरसात फिर अफ्रीकी गेंदबाजों ने बनाए रिकॉर्ड, रोहित ने लगातार 10 सीरीज जीती","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs SA Records: पहले छक्कों की बरसात फिर अफ्रीकी गेंदबाजों ने बनाए रिकॉर्ड, रोहित ने लगातार 10 सीरीज जीती
Wed, 05 Oct 2022 11:49 AM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Wed, 05 Oct 2022 11:49 AM IST
सार
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज के आखिरी मैच में जमकर छक्के लगे। पहले अफ्रीकी बल्लेबाजों ने मिलकर 227 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके बाद गेंदबाजों ने भी रिकॉर्ड बनाए। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने इस मैच में एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम किया।
विज्ञापन
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज का आखिरी मैच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला गया। तीन मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 227 रन का बड़ा स्कोर बनाया। इसके जबाव में टीम इंडिया 18.3 ओवर में 178 रन ही बना सकी और मैच 49 रन से हार गई। इस मैच में भारतीय गेंदबाजों ने और भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कुछ अनचाहे रिकॉर्ड भी अपने नाम किए। यह सीरीज खत्म होने के साथ ही रोहित शर्मा ने लगातार 10वीं सीरीज में जीत हासिल की। यहां हम इस मैच में बने सभी बड़े रिकॉर्ड आपको बता रहे हैं।
इंदौर में हुई छक्कों की बरसात
इस मैच में दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों ने कुल 16 छक्के लगाए। टी20 क्रिकेट के इतिहास में यह तीसरा मौका था, जब भारत के खिलाफ किसी मैच में 15 से ज्यादा छक्के लगे। इससे पहले 2016 में वेस्टइंडीज ने लॉडरहिल के मैदान पर भारत के खिलाफ 21 छक्के लगाए थे। वहीं, 2010 में ऑस्ट्रेलिया ने ब्रिजटाउन में भारत के खिलाफ 16 छक्के लगाए थे। अब दक्षिण अफ्रीका ने इंदौर में 16 छक्के लगाए हैं। 2019 में वेस्टइंडीज की टीम ने हैदराबाद में भी भारत के खिलाफ 15 छक्के लगाए थे।
विज्ञापन
IND vs SA 3rd T20 Analysis: घटिया फील्डिंग और खराब शॉट चयन ने भारत को हराया, रोहित की कप्तानी भी फ्लॉप

भारत के खिलाफ दूसरा सबसे बड़ा स्कोर
इस सीरीज के पिछले मैच में भारत ने 237 रन बनाए थे और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 क्रिकेट में सबसे बड़ा स्कोर बनाया था। इस मैच अफ्रीकी टीम ने पलवार किया और भारत के खिलाफ दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बना दिया। टी20 में भारत के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर 2016 में बना था, जब वेस्टइंडीज ने लॉडरहिल में छह विकेट खोकर 245 रन बना दिए थे। अब दक्षिण अफ्रीका ने तीन विकेट पर 227 रन बनाए हैं। पिछले मैच में ही अफ्रीकी टीम ने तीन विकेट पर 221 रन बनाए थे। पहले यह भारत के खिलाफ दूसरा सबसे बड़ा स्कोर था, लेकिन अगले ही मैच में दक्षिण अफ्रीका ने अपने रिकॉर्ड को बेहतर किया। इसी साल आयरलैंड की टीम भारत के खिलाफ पांच विकेट पर 221 रन बना चुकी है। यह टी20 क्रिकेट में भारत के खिलाफ चौथा सबसे बड़ा स्कोर है।
11वीं बार रबाडा का शिकार बने रोहित
दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 11वीं बार रोहित शर्मा को आउट किया। रोहित को सबसे ज्यादा बार आउट करने के मामले में रबाडा ने टिम साउदी की बराबरी कर ली है। दोनों गेंदबाजों ने रोहित को 11 बार आउट किया है। श्रीलंका के एंजेलो मैथ्यूज इस मामले में दूसरे नंबर हैं, उन्होंने 10 बार रोहित का शिकार किया है। टेंट्र बोल्ट ने आठ बार और मोर्ने मॉर्कल ने सात बार रोहित को आउट किया है।
IND vs SA: चेज करते हुए जुलाई के बाद पहली बार हारा भारत, द.अफ्रीका 49 रन से जीता, सूर्यकुमार प्लेयर ऑफ द सीरीज

अजंता मेंडिस के खास क्लब में शामिल हुए एनगिडी
दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी ने इस मैच में दक्षिण अफ्रीका के लिए टी20 क्रिकेट में अपने 50 विकेट पूरे किए। वह सबसे कम गेंदों में अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में 50 विकेट लेने के मामले में तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 624 गेंदों में टी20 क्रिकेट में 50 विकेट लिए हैं। इस मामले में श्रीलंका के अजंता मेंडिस पहले नंबर पर हैं। उन्होंने सिर्फ 600 गेंदों में अपने 50 अंतरराष्ट्रीय टी20 विकेट पूरे किए थे। वहीं, आयरलैंड के मार्क अडायर ने इसके लिए 620 गेंदें ली थीं। नेपाल के संदीप लामिक्षाने ने 636 गेंदों में 50 विकेट लिए थे और श्रीलंका के वनिंदु हसरंगा ने 660 गेंदों में 50 टी20 विकेट लिए थे।
रोहित ने बनाया अनचाहा रिकॉर्ड
रोहित शर्मा इस मैच में अपना खाता भी नहीं खोल सके। इसके साथ ही उन्होंने एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वह अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार शून्य के स्कोर पर आउट होने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित 10 बार अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में अपना खाता खोले बिना आउट हो चुके हैं। उनसे ज्यादा बार सिर्फ आयरलैंड के केविन ओ ब्रायन जीरो के स्कोर पर आउट हुए हैं। केविन 12 पारियों में अपना खाता नहीं खोल सके थे। भारतीय खिलाड़ियों की बात करें तो पांच बार जीरो के स्कोर पर आउट होने वाले लोकेश राहुल इस मामले में दूसरे और चार बार अपना खाता नहीं खोल पाने वाले विराट कोहली तीसरे स्थान पर हैं।
Irani Cup: शेष भारत ने 29वीं बार जीता ईरानी कप खिताब, सौराष्ट्र को 8 विकेट से हराया, कुलदीप सेन ने लिए 5 विकेट

रोहित ने लगातार 10वीं सीरीज जीती
भारतीय टीम के नियमित कप्तान बनने के बाद रोहित शर्मा का प्रदर्शन कमाल का रहा है। रोहित ने पिछले साल नवंबर के महीने में टीम इंडिया की कमान संभाली थी और तब से उनकी कप्तानी में भारत कोई सीरीज नहीं हारा है। भारत इस दौरान अपने घर में सात और विदेश में तीन सीरीज जीत चुका है। इसमें सात टी20 दो वनडे और एक टेस्ट सीरीज शामिल है।
रोहित शर्मा के नियमित कप्तान बनने के बाद भारत का प्रदर्शन

- भारत में टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड को 3-0 से हराया
- भारत में वनडे सीरीज में वेस्टइंडीज को 3-0 से हराया
- भारत में टी20 सीरीज में वेस्टइंडीज को 3-0 से हराया
- भारत में टी20 सीरीज में श्रीलंका को 3-0 से हराया
- भारत में टेस्ट सीरीज में श्रीलंका को 2-0 से हराया
- इंग्लैंड में टी20 सीरीज में इंग्लैंड को 2-1 से हराया
- इंग्लैंड में वनडे में इंग्लैंड को 2-1 से हराया
- वेस्टइंडीज में टी20 सीरीज में वेस्टइंडीज को 4-1 से हराया
- भारत में टी20 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हराया
- भारत में टी20 सीरीज में दक्षिण अफ्रीका को 2-1 से हराया