फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rachin Ravindra gets central contract of New Zealand Cricket, Williamson not in the list of 20 players

New Zealand: रचिन को न्यूजीलैंड क्रिकेट का केंद्रीय अनुबंध, 20 खिलाड़ियों की लिस्ट में विलियम्सन नहीं

Wed, 10 Jul 2024 04:31 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 10 Jul 2024 04:31 PM IST
सार

विलियम्सन ने टी20 विश्व कप के बाद ही न्यूजीलैंड क्रिकेट के कॉन्ट्रैक्ट को ठुकरा दिया था। पिछले कुछ समय से न्यूजीलैंड के कई खिलाड़ियों ने कॉन्ट्रैक्ट को ठुकराया है। विलियम्सन से पहले ट्रेंट बोल्ट ऐसा कर चुके हैं।

विज्ञापन
Rachin Ravindra gets central contract of New Zealand Cricket, Williamson not in the list of 20 players
रचिन और विलियम्सन - फोटो : PTI

विस्तार

न्यूजीलैंड के भारतीय मूल के क्रिकेटर रचिन रवींद्र को वनडे विश्व कप सहित पिछले एक साल में शानदार प्रदर्शन के कारण पहली बार केंद्रीय अनुबंध में शामिल किया गया है। इस 24 वर्षीय ऑलराउंडर को उन 20 खिलाड़ियों में शामिल किया गया है जिन्हें न्यूजीलैंड क्रिकेट ने 2024-25 के सत्र के लिए केंद्रीय अनुबंध दिया है। रवींद्र ने पिछले सत्र में 578 रन बनाए और वह सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों में चौथे नंबर पर रहे।
विज्ञापन

वनडे विश्व कप में शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें आईपीएल की नीलामी में चेन्नई सुपर किंग्स में 1.80 करोड रुपए में खरीदा था। रवींद्र को 2023 में आईसीसी का वर्ष का उदीयमान खिलाड़ी चुना गया था। वह सर रिचर्ड हैडली मेडल हासिल करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रवींद्र मूल रूप से बेंगलुरु के रहने वाले हैं। उनके अलावा तीन अन्य खिलाड़ियों बेन सियर्स, विल ओरूर्के और जैकब डफी को भी पहली बार न्यूजीलैंड के केंद्रीय अनुबंध में शामिल किया गया है। हालांकि, 20 खिलाड़ियों की इस सूची में केन विलियम्सन का नाम नहीं है। विलियम्सन ने टी20 विश्व कप के बाद ही न्यूजीलैंड क्रिकेट के कॉन्ट्रैक्ट को ठुकरा दिया था। पिछले कुछ समय से न्यूजीलैंड के कई खिलाड़ियों ने कॉन्ट्रैक्ट को ठुकराया है। विलियम्सन से पहले ट्रेंट बोल्ट ऐसा कर चुके हैं।
विज्ञापन

न्यूजीलैंड क्रिकेट से केंद्रीय अनुबंध पाने वाले खिलाड़ी: फिन एलेन, टॉम ब्लंडेल, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, मैट हेनरी, काइल जेमीसन, टॉम लाथम, डेरिल मिचेल, हेनरी निकोल्स, विल ओरूर्के, एजाज पटेल, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, मिचेल सेंटनर, बेन सियर्स, ईश सोढ़ी, टिम साउथी, विल यंग।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed