{"_id":"6dc1efc6-7f1b-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"r-ashwin-fined-for-flaunting-more-logos-on-batting-pads","type":"story","status":"publish","title_hn":"पकड़ी गई अश्विन की गलती, लगा जुर्माना","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पकड़ी गई अश्विन की गलती, लगा जुर्माना
चेन्नई/एजेंसी
Updated Mon, 25 Feb 2013 12:51 PM IST
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हो रहे पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन आईसीसी ने आर अश्विन पर मैच फीस का 10 फीसदी जुर्माना लगाया है। अश्विन पर बल्लेबाजी के दौरान बल्ले पर कंपनियों के ज्यादा 'लोगो' लगाने का दोषी ठहराया गया है।
विज्ञापन
चेन्नई टेस्ट के तीसरे दिन जब अश्विन बल्लेबाजी के लिए उतरे तो उनके पैड पर कई कंपनियों के लोगो लगे हुए थे। अश्विन की इस गलती की शिकायत अंपायर मरेस एरास्मस और कुमार धर्मसेना ने की थी। आईसीसी ने इसे आचार संहिता का उल्लंघन करार देते हुए भारतीय स्पिनर को दंडित किया।
विज्ञापन
आईसीसी के अनुसार मैदान पर उतरने से पहले उन्होंने नियमों की अनदेखी की। उन्होंने बल्लेबाजी पैड पर निर्माता कंपनी के चार लोगो लगा रखे थे, जो आईसीसी के नियमों के खिलाफ है।
विज्ञापन
अश्विन पर आईसीसी की धारा 2.1.1 के तहत कार्रवाई की गई है। आईसीसी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि उन्होंने लोगों की संख्या वाली नियम का उल्लंघन किया है। अश्विन ने अपने उपर लगाए गए आरोप को स्वीकार कर लिया है।