{"_id":"61ce9a0ff9c31c29697dfb1d","slug":"quinton-de-kock-played-his-last-test-in-the-same-centurion-ground-where-he-scored-first-test-century","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Quinton De Kock Retirement: जिस मैदान डिकॉक ने पहला टेस्ट शतक लगाया वहीं खत्म हुआ करियर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Quinton De Kock Retirement: जिस मैदान डिकॉक ने पहला टेस्ट शतक लगाया वहीं खत्म हुआ करियर
Fri, 31 Dec 2021 11:20 AM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंचुरियन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंचुरियन
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Fri, 31 Dec 2021 11:20 AM IST
सार
दक्षिण अफ्रीकी विकेटकीपर क्विंटन डिकॉक ने अपना आखिरी मैच उसी सेंचुरियन के मैदान पर खेला, जहां उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट शतक लगाया था। अपने आखिरी मैच में वो दोनों पारियों में एक ही तरीके से आउट हुए।
विज्ञापन
क्विंटन डिकॉक
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। 29 साल के डिकॉक ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहते हुए कहा कि वो अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहते हैं। इसी वजह से वो टेस्ट क्रिकेट छोड़ रहे हैं। डिकॉक ने अपना आखिरी मैच सेंचुरियन के मैदान पर खेला। इसी मैदान पर उन्होंने अपना पहला टेस्ट शतक लगाया था। अजब संयोग यह भी था कि अपने आखिरी मैच में वो दोनों पारियों में एक ही तरीके से आउट हुए। दोनों बार गेंद उनके बल्ले में लगने के बाद स्टंप पर लगी।
अपने आखिरी टेस्ट मैच में डिकॉक ने कुल 55 रन बनाए। उन्होंने पहली पारी में 34 और दूसरी पारी में 21 रन बनाए। सेंचुरियन में अफ्रीका के 113 रन से हारने के बाद डिकॉक ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का एलान किया। उन्होंने कहा कि वो अब अपने परिवार के साथ ज्यादा समय बिताना चाहते हैं। इसी वजह से टेस्ट से रिटायरमेंट लेने का फैसला लिया है। डिकॉक जल्द ही पिता बनने वाले हैं। उन्होंने कहा कि यह फैसला आसान नहीं था। इसके बारे में काफी सोचकर और अपने भविष्य का पूरी तरह से आंकलन करने के बाद ही यह फैसला लिया है।
2016 में सेंचुरियन के मैदान में लगाया था पहला शतक
डिकॉक ने अपना पहला टेस्ट शतक जनवरी 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ लगाया था। उन्होंने 128 गेंदों में नाबाद 129 रन बनाए थे। अफ्रीका की टीम यह मैच 280 रन से जीती थी। वहीं दूसरी पारी में भी डिकॉक ने नाबाद नौ रन बनाए थे। इस मैच में इंग्लैंड उन्हें आउट नहीं कर पाया था और उन्होंने 100 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से 138 रन बनाए थे। इस मैदान पर उन्होंने अपना आखिरी मैच खेला और सिर्फ 55 रन बना पाए। पहली पारी में शार्दुल ठाकुर और दूसरी पारी में सिराज ने उनका विकेट लिया। दोनों बार वो एक ही तरीके से आउट हुए। ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद पर उन्होंने छेड़खानी की और गेंद उनके बल्ले के अंदरूनी किनारे में लगने के बाद स्टंप पर लगी।
विज्ञापन
टेस्ट में सबसे तेजी से रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर
क्विंटन डिकॉक विश्व के ऐसे दूसरे टेस्ट क्रिकेटर हैं जो बेस्ट स्ट्राइक रेट के मामले में दूसरे स्थान पर हैं। डिकॉक का टेस्ट क्रिकेट में 70.93 का स्ट्राइक रेट है। उनसे ज्यादा स्ट्राइक रेट सिर्फ डेविड वार्नर का है। वार्नर ने अब तक टेस्ट क्रिकेट में 72.03 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं।
टेस्ट में 38 के औसत से बनाए रन
क्विंटन डिकॉक ने 54 टेस्ट मैचों में दक्षिण अफ्रीका का प्रतिनिधित्व किया। इस दौरान उन्होंने 3300 रन बनाए जिनमें उनके 6 शतक और 22 अर्धशतक शामिल हैं। क्रिकेट के सबसे लंबे फॉ4मेट में उनका औसत 38 का रहा। टेस्ट में उनका बेस्ट स्कोर 141 रन नाबाद रहा। अपने टेस्ट करियर में डिकॉक ने 411 चौके और 33 छक्के लगाने में सफल रहे।