Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   PSL 2025: 'When will you speak on poor condition of Pakistan team?' Babar Azam angry on question, said this
NZ 1st Inning
117/5 (42.3 ov)
Glenn Phillips 31(43)*
Henry Nicholls 54 (119)
Day 1 - Session 2, IND elected to bowl

PSL: 'पाकिस्तान टीम में जो हो रहा...आप कब बोलेंगे?' इस सवाल पर भड़के बाबर आजम, कहा- यहां ढिंढोरा नहीं पीटूंगा

Sat, 12 Apr 2025 01:30 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 12 Apr 2025 01:30 PM IST
सार

पीएसएल के आगाज के मौके पर पत्रकारों ने सभी छह टीम के कप्तानों के सामने सवाल दागे। एक पत्रकार ने बाबर से ऐसा सवाल पूछा कि वह चौंक गए। हालांकि, उन्होंने स्थिति को अच्छे से संभाला और मुंहतोड़ जवाब दिया। आइए जानते हैं...

विज्ञापन
PSL 2025: 'When will you speak on poor condition of Pakistan team?' Babar Azam angry on question, said this
बाबर आजम - फोटो : ANI

विस्तार

पाकिस्तान सुपर लीग 2025 की भी शुरुआत हो चुकी है। इस लीग के आगाज से पहले लीग के सभी छह कप्तानों की प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई और उसमें पाकिस्तान टीम के पूर्व कप्तान बाबर आजम से पत्रकार ने एक ऐसा सवाल पूछा जिससे वह भड़क गए। पत्रकार ने उनसे पाकिस्तान टीम को लेकर सामने आ रही बातों को सामने रखा। इस पर बाबर ने तंज कसते हुए कहा कि उन्हें जो कहना होगा वह बंद कमरे में कहेंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में आकर उस चीज को लेकर ढिंढोरा नहीं पीटेंगे।
विज्ञापन
Trending Videos

पाकिस्तान टीम का खराब प्रदर्शन
दरअसल पिछले कुछ समय से पाकिस्तान टीम का आईसीसी टूर्नामेंट्स में प्रदर्शन खराब रहा है। वनडे विश्व कप 2023, टी20 विश्व कप 2024 और चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में टीम पहले ही दौर में बाहर हो गई थी। इसके बाद टीम में अनबन को लेकर भी बातें सामने आई थीं। इससे तंग आकर कोच गैरी कर्स्टन और जेसन गिलेस्पी ने इस्तीफा दे दिया था। टीम से बाहर चल रहे पाकिस्तानी क्रिकेटर अहमद शहजाद ने तो टीम में गुटबाजी का आरोप तक लगाया था। शहजाद ने कहा था कि मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम जैसे सीनियर खिलाड़ी जूनियर्स को धमकाते हैं और किसी को ऊपर नहीं आने देते। तभी चयनकर्ता हर टूर्नामेंट के लिए खराब प्रदर्शन के बावजूद इन्हें ही चुनते हैं। इसके बाद टीम हाल ही में न्यूजीलैंड दौरे पर आठ में से सात मैच हार गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्रकार ने बाबर से पूछा यह सवाल
इसी कड़ी में पीएसएल के आगाज के मौके पर पत्रकारों ने सभी छह टीम के कप्तानों के सामने सवाल दागे। एक पत्रकार ने बाबर से पूछा, 'मौजूदा समय में टीम का जो प्रदर्शन चल रहा है, किस दिन आप कुछ बोलेंगे? जिस दिन पूरी टीम खत्म हो जाएगी, तब आप बोलेंगे कि पाकिस्तान क्रिकेट में क्या हो रहा?' इस पर बाबर पहले तो गुस्साए। फिर मुस्कुराते हुए कहा कि वह दिमाग में आ रही बातों को बोलने से कतराते नहीं हैं। हालांकि, यह उनका काम नहीं है कि राष्ट्रीय टीम के मामलों को बाहर सबके सामने बोला जाए। 
विज्ञापन

बाबर ने पत्रकार को दिया जवाब
बाबर ने पत्रकार को जवाब देते हुए कहा, 'जहां मुझे बोलना होगा, मैं वहीं बोलता हूं। और मैं मीडियो के सामने बैठकर नहीं बोलूंगा कि क्या करना चाहिए। मुझे जहां जो बोलना होता है, मैं कमरे के अंदर बोल देता हूं। मैं यहां आकर ढिंढोरा नहीं पीटूंगा या सोशल मीडिया पर कि ऐसा होना चाहिए। ये मेरा काम नहीं है।' पाकिस्तान सुपर लीग का यह 10वां सत्र है। पहले मैच में डिफेंडिंग चैंपियंस इस्लामाबाद यूनाइटेड का सामना रावलपिंडी में लाहौर कलंदर्स से हुआ। छह टीमों के बीच खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में कुल 34 मैच होंगे। फाइनल 18 मई लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा। बाबर की टीम पेशावर जाल्मी का पहला मैच क्वेटा ग्लैडिएटर्स से शनिवार को है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed