{"_id":"60b0dd0d8ebc3e03f66eeb8c","slug":"psl-2021-pcb-gets-permission-to-land-chartered-flights-from-india-sa-in-abu-dhabi","type":"story","status":"publish","title_hn":"PSL 2021: पीसीबी को भारत-दक्षिण अफ्रीका से चार्टर्ड विमानों को अबुधाबी में उतारने की अनुमति मिली","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
PSL 2021: पीसीबी को भारत-दक्षिण अफ्रीका से चार्टर्ड विमानों को अबुधाबी में उतारने की अनुमति मिली
Fri, 28 May 2021 05:37 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Fri, 28 May 2021 05:37 PM IST
सार
पीएसएल के बाकी बचे मैचों के आयोजन को लेकर गुरुवार तक आशंका बनी हुई थी क्योंकि यूएई से पीसीबी को भारत और दक्षिण अफ्रीका से चार्टर्ड विमान उतारने की अनुमति नहीं मिली थी। इन विमानों से प्रसारण दल के सदस्य, खिलाड़ी और अधिकारी अबुधाबी पहुंचेंगे।
विज्ञापन
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को मुंबई और जोहानसबर्ग से चार्टर्ड विमानों को अबुधाबी में उतारने की अनुमति मिल गई है। इसके साथ ही उसका पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के बाकी बचे मैचों के आयोजन का रास्ता साफ हो गया।
विज्ञापन
पीएसएल के बाकी बचे मैचों के आयोजन को लेकर गुरुवार तक आशंका बनी हुई थी क्योंकि यूएई से पीसीबी को भारत और दक्षिण अफ्रीका से चार्टर्ड विमान उतारने की अनुमति नहीं मिली थी। इन विमानों से प्रसारण दल के सदस्य, खिलाड़ी और अधिकारी अबुधाबी पहुंचेंगे।
विज्ञापन
पीसीबी के एक अधिकारी ने कहा, 'अबुधाबी खेल परिषद ने अब अपने संबंधित विभाग को मुंबई और जोहानसबर्ग से चार्टर्ड विमानों को उतारने की अनुमति देने के लिए कहा है।' उन्होंने कहा कि मंजूरी मिलने के बाद अब चार्टर्ड विमान अबुधाबी जा पाएंगे।
विज्ञापन
पीसीबी को भारतीय और दक्षिण अफ्रीकी प्रसारण दल के वीजा मिलने में देरी के कारण भी परेशानी उठानी पड़ी थी लेकिन उन्हें गुरुवार को वीजा मिल गए थे। अधिकारी ने कहा कि अब अबुधाबी में लीग के आयोजन को लेकर कोई बाधा नहीं है।