अब होगी जांच, बारिश थमने के बाद भी क्यों शुरू नहीं कराया जा सका मैच?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पोर्ट ऑफ स्पेन के क्वींस पार्क ओवल में भारत और वेस्टइंडीज के बीच सोमवार को खत्म हुए चौथे टेस्ट मैच में बारिश और गीली आउटफील्ड के कारण महज 22 ओवर का ही खेल हो सका। मैच के पहले दिन के शुरुआती सत्र में 22 ओवर डाले जा सके थे लेकिन इसके बाद का खेल नहीं खेला जा सका और मैच पांचवें दिन ड्रॉ पर खत्म हो गया।
मैच में ज्यादातर बाधा बारिश की वजह से नहीं बल्कि गीली आउटफील्ड के कारण आई। पहले दिन थोड़ा खेल हुआ लेकिन इसके बाद लगातार 4 दिन सिर्फ इसलिए खेल नहीं हो सका क्योंकि खेलने वाले इलाके में काफी पानी लगा हुआ था और खेलने लायक सुखाया नहीं जा सका।
अब मैच के बिना खेले ही खत्म होने के बाद त्रिनिदाद एंड टोबौगे क्रिकेट बोर्ड ने स्थानीय आयोजकों की लापरवाही को देखते हुए पूरे प्रकरण पर जांच के आदेश दे दिया है। मैदान को सुखाने को लेकर जिस तरह से कोशिशें की गईं उसका भी खूब मजाक उड़ा।
बारिश के थमने के बाद लंबे समय तक आसमान साफ रहा और कड़ी धूप भी रही, लेकिन ग्राउंडस्टाफ्स ने मैदान को सुखाने के लिए निराशाजनक तरीके से कोशिशें कीं। उन्होंने मैदान को सुखाने के लिए मिट्टी खोदने वाले बेंलचे, कांटेदार पंजे और पत्ते सुखाने वाले ब्लोअर्स का इस्तेमाल किया था। ग्राउंडस्टाफ्स मैदान को सुखाने में नाकाम रहे जिस कारण मैच नहीं खेला जा सका और ड्रॉ पर खत्म हो गया। मैच के ड्रॉ पर खत्म होने से भारत सीरीज को 3-0 से जीतने में नाकाम रहा जिस कारण उसने टेस्ट में नंबर वन का ताज भी गंवा दिया।
भारत ने 6 दिन में गंवा दिया नंबर वन का ताज
विराट कोहली की अगुवाई में टीम इंडिया ने कैरेबियाई धरती पर शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली बार किसी एक टेस्ट सीरीज में 2 जीत हासिल करने का रिकॉर्ड बनाया था। यह सीरीज भारत ने 2-0 से जीता है।
भारत पिछले हफ्ते ही श्रीलंका के हाथों 3 मैचों की टेस्ट सीरीज 3-0 से गंवाने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपनी शीर्ष रैंकिंग गंवा दी थी, और टीम इंडिया पहले पायदान पर पहुंच गया था। फरवरी के बाद फिर से नंबर वन बनी टीम इंडिया को अपनी यह रैंकिंग बचाने के लिए अगला मैच हर हाल में जीतना था, लेकिन पहले बारिश फिर गीली आउटफील्ड ने मैच का परिणाम आने नहीं दिया, जिसका खामियाजा भारतीय टीम को 6 दिन में ही भुगतना पड़ा।