फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   preview of india vs zimbabwe

शतकवीर अंबाती रायडू नहीं खेल पाएंगे आखिरी वनडे मुकाबला

Mon, 13 Jul 2015 12:52 PM IST
Updated Mon, 13 Jul 2015 12:52 PM IST
विज्ञापन
preview of india vs zimbabwe

जिम्बाब्वे दौरे में गई टीम इंडिया का शानदार प्रदर्शन जारी है। तीन मैचों की सीरीज 2-0 से जीतने के बाद टीम इंडिया की नजर क्लीन स्वीप पर है। इस बीच टीम को पहला मुकाबला जीताने वाले अंबाती रायडू चोट के चलते टीम से बाहर हो गए है।

विज्ञापन


सोमवार को टीम इंडिया के प्रबंधन की ओर से बताया गया कि अंबाती रायडू चोट के चलते आखिरी वनडे मुकाबला नहीं खेल पाएंगे। हालांकि अभी यह भी स्पष्ट नहीं है कि वह आगामी दो टी-20 मैच खेल पांएगे या नहीं।
विज्ञापन


फिलहाल अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में यंग टीम इंडिया के हौसले बुलंद है। टीम इंडिया और जिम्बाब्वे के बीच 17 जुलाई और 19 जुलाई को दो टी-20 मुकाबले होंगे। रहाणे ने अपनी कप्तानी में टीम को पहली बार जीत दिलाकर टीम में अपना कद बढ़ा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

20 साल के इस युवा बल्लेबाज को मिला मौका

preview of india vs zimbabwe

20 साल के संजू सैमसन को अंबाती रायडू के स्‍थान पर टीम में रखा गया है। संजू आईपीएल-8 में राजस्‍थान रॉयल्स का हिस्सा थे। दाएं हाथ के इस युवा बल्लेबाज के लिए बुधवार का दिन बेहद अहम होगा।

विकेटकीपिंग का हुनर भी रखने वाले संजू ने अभी तक 21 फर्स्ट क्लास मैच और 67 टी-20 मुकाबले (आईपीएल समेत) खेले है। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में संजू का सर्वश्रेष्ठ 211 जबकि टी-20 में 76 रन है।

संजू सैमसन के अलावा रॉबिन उथप्पा, मनोज तिवारी और केदार जाधव के लिए भी तीसरा वनडे बेहद अहम है, क्योंकि पिछले दो मुकाबलों में ये बल्लेबाज खुद को साबित नहीं कर पाए है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed