फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   praveen kumar announces retirement from international cricket

कम समय में खेल गए बड़ा खेल, ऐसे टीम इंडिया के स्टार बने प्रवीण कुमार

Sun, 21 Oct 2018 01:56 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 21 Oct 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
praveen kumar announces retirement from international cricket
प्रवीण कुमार

भारत और उत्तर प्रदेश के पूर्व मीडियम पेसर प्रवीण कुमार ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा की है। अपनी स्विंग के लिए मशहूर रहे दाएं हाथ के गेंदबाज लंबे स्पैल में गेंदबाजी करने में भी माहिर रहे। मेरठ के 32 वर्षीय गेंदबाज ने 2007 से 2012 के बीच 84 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले और 112 विकेट अपनी झोली में डाले।

विज्ञापन


पाकिस्तान के खिलाफ जयपुर में 2007 में अपना वनडे पदार्पण करने वाले प्रवीण कुमार ने जल्द ही अपने आपको भारतीय गेंदबाजी आक्रमण में स्थापित कर लिया, जिसमें जहीर खान और आशीष नेहरा मौजूद थे। ऑस्ट्रेलिया में कॉमनवेल्थ बैंक वनडे त्रिकोणीय सीरीज की खिताबी जीत में उनकी भूमिका अहम रही जिसमें तीसरी टीम श्रीलंका थी। 
विज्ञापन


पहले फाइनल में उन्होंने लगातार दो गेंदों में एडम गिलक्रिस्ट और रिकी पोंटिंग को आउट किया और दूसरे फाइनल में 46 रन देकर चार विकेट लिए जिससे भारतीय टीम 258 के स्कोर का बचाव करने में सफल रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इंग्लैंड के 2011 के दौरे में छाए : उन्होंने केवल छह टेस्ट मैच खेले लेकिन इंग्लैंड के 2011 के दौरे में वह भारत की ओर से सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बने। उन्होंने तीन टेस्ट मैचों में 15 विकेट लिए जिसमें 106 रन पर पांच विकेट लेने की उपलब्धि शामिल है। 

आईपीएल में उन्होंने 2010 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के लिए राजस्थान के खिलाफ हैट्रिक भी की थी। जनवरी 2008 में रणजी ट्रॉफी में दिल्ली के खिलाफ 68 रन देकर आठ विकेट लिए। उन्होंने अपना अंतिम मैच इसी साल जनवरी में यूपी की ओर से बड़ौदा के खिलाफ सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी में खेला। 

अब कोच बनना चाहते हैं

praveen kumar announces retirement from international cricket
प्रवीण कुमार

अब प्रवीण कुमार युवा खिलाड़ियों को स्विंग की कला सिखाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि मैं गेंदबाजी कोच बनना चाहता हूं। सब जानते हैं कि मुझे यह गुर आता है और मैं इसे दिल से कर सकता हूं और अपने अनुभव का फायदा युवाओं को दे सकता हूं। 

मुझे कोई मलाल नहीं है, दिल से खेला, यूपी में कई अच्छे गेंदबाज इंतजार कर रहे हैं, मैं किसी का कॅरिअर प्रभावित नहीं करना चाहता। मैं खेलूंगा तो किसी एक की जगह जाएगी। युवा खिलाड़ियों के भविष्य के बारे में भी सोचना होगा। अब मेरा समय नहीं है, मुझे यह स्वीकार करना होगा। मैं खुश हूं और भगवान का शुक्रिया अदा करता हूं कि उसने मुझे क्रिकेट की सेवा का मौका दिया।-प्रवीण कुमार  

प्रवीण कुमार का तीनों प्रारूपों में प्रदर्शन 

प्रारूप        मैच    विकेट    श्रेष्ठ    औसत    इकॉनोमी रेट 

टेस्ट             06    27    5/106    25.81    2.59

वनडे            68    77    4/31    36.02    5.13

टी-20           10    08    2/14    24.12    7.42

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed