फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Pink Ball test Sourav ganguly said day night test bring more visitors

Pink Ball test: सौरव गांगुली ने बताया कैसा होगा टेस्ट क्रिकेट का भविष्य, डे-नाइट टेस्ट की अहमियत बढ़ेगी

Sun, 12 Dec 2021 05:33 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 12 Dec 2021 05:33 PM IST
सार

सौरव गांगुली ने कहा है कि डे-नाइट टेस्ट में ज्यादा दर्शक मैच देखने आते हैं। उनके अनुसार आने वाले समय में ज्यादा डे नाइट टेस्ट खेलने से भारत को भी इसका फायदा मिलेगा। 
 

विज्ञापन
Pink Ball test Sourav ganguly said day night test bring more visitors
सौरव गांगुली - फोटो : ANI

विस्तार

बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने डे-नाइट टेस्ट की अहमियत पर जोर दिया है। उनका मानना है कि आने वाले समय में भारत को ज्यादा डे-नाइट टेस्ट खेलने चाहिए। ऐसा करने से भारत में भी ज्यादा दर्शक टेस्ट मैच देखने आएंगे। गांगुली के अनुसार डे-नाइट टेस्ट ही टेस्ट क्रिकेट का भविष्य है। भारत ने अब तक तीन डे-नाइट टेस्ट मैच खेले हैं और दो में उसे जीत मिली है, जबकि एक मैच में हार का सामना करना पड़ा है। 
विज्ञापन


भारत का पहला डे-नाइट टेस्ट मैच कोलकाता के ईडन गार्डंस मैदान पर खेला गया था। बांग्लादेश के खिलाफ इस मैच में भारत ने शानदार जीत दर्ज की थी। भारत ने यह मैच पारी और 46 रन से जीता था। 
विज्ञापन


डे-नाइट टेस्ट को लेकर बात करते हुए गांगुली ने न्यूज 18 से कहा-  यह भविष्य है, खासकर टेस्ट क्रिकेट में। क्योंकि यह दिन भर काम करने के बाद लोगों को खेल में वापस लाता है। लोगों के पास पांच दिन का टेस्ट मैच देखने के लिए समय नहीं है। मुझे वह दिन याद है जब ईडन गार्डंस में मैच हुआ था, उस समय स्टेडियम दर्शकों से खचाखच भरा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


डे-नाइट टेस्ट को लेकर बात करते हुए गांगुली ने न्यूज 18 से कहा-  यह भविष्य है, खासकर टेस्ट क्रिकेट में। क्योंकि यह दिन भर काम करने के बाद लोगों को खेल में वापस लाता है। लोगों के पास पांच दिन का टेस्ट मैच देखने के लिए समय नहीं है। मुझे वह दिन याद है जब ईडन गार्डंस में मैच हुआ था, उस समय स्टेडियम दर्शकों से खचाखच भरा हुआ था। उन्होंने आगे कहा कि न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में डे-नाइट टेस्ट के दौरान जमकर दर्शक स्टेडियम में आते हैं। 

वहीं जब गांगुली से पूछा गया कि क्या भारतीय क्रिकेट बोर्ड डे-नाइट टेस्ट को नियमित तौर पर आयोजित करने के बारे में विचार कर रहा है तो उन्होंने कहा कि हां बोर्ड के सभी अधिकारियों का ऐसा ही मानना है।


रोहित का समर्थन किया
गांगुली ने बातचीत के दौरान रोहित शर्मा का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि रोहित सीमित ओवर क्रिकेट के शानदार कप्तान हैं। आईपीएल में भी उनका रिकॉर्ड शानदार है और विराट की  गैरमौजूदगी में उन्होंने भारत को एशिया कप का विजेता बनाया था। उनका मानना है कि रोहित वनडे कप्तान के रूप में सफल रहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed