{"_id":"63b18caff9a86349d7253bf6","slug":"pcb-selector-shahid-afridi-statement-on-pakistan-team-and-babar-azam-captaincy-ramiz-raja","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Pakistan: बतौर चयनकर्ता कार्यकाल समाप्त होने से पहले पाकिस्तान के लिए यह करना चाहते हैं शाहिद अफरीदी, जानें","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Pakistan: बतौर चयनकर्ता कार्यकाल समाप्त होने से पहले पाकिस्तान के लिए यह करना चाहते हैं शाहिद अफरीदी, जानें
Sun, 01 Jan 2023 07:07 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 01 Jan 2023 07:07 PM IST
सार
अफरीदी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुए पहले टेस्ट के अंतिम दिन बाबर आजम के चायकाल के वक्त केवल 135 रनों की बढ़त के साथ पाकिस्तान की पारी घोषित करने के फैसले का भी बचाव किया।
विज्ञापन
शाहिद अफरीदी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान की चयन समिति के अंतरिम अध्यक्ष शाहिद अफरीदी ने कहा है कि वह टीम के लिए पर्याप्त विकल्प तैयार करना चाहते हैं ताकि जरूरत पड़ने पर वे एक ही समय में दो टीमों को मैदान में उतार सकें। अफरीदी को उस चयन समिति का अंतरिम अध्यक्ष बनाया गया हैं जिसमें अब्दुल रज्जाक और राव इफ्तिखार अंजुम शामिल हैं, जबकि संयोजक के रूप में हारून राशिद हैं। रमीज राजा को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद यह बदलाव किए गए हैं।
विज्ञापन
पाकिस्तान की दो टीमें बनाना चाहते हैं अफरीदी
अफरीदी ने मीडिया से कहा- मैं अपना कार्यकाल समाप्त होने से पहले पाकिस्तान के लिए दो टीमें बनाना चाहता हूं ताकि बेंच स्ट्रेंथ में सुधार किया जा सके। शाहीन अफरीदी और नसीम शाह की अनुपस्थिति में पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हालिया टेस्ट मैचों में अच्छा प्रदर्शन करने में विफल रहे हैं। इसी के बाद अफरीदी का बयान आया है। हारिस राउफ इंग्लैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों में से सिर्फ पहले में ही खेल सके थे। वह भी टेस्ट पाकिस्तान हार गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबर आजम के फैसले का किया बचाव
अफरीदी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुए पहले टेस्ट के अंतिम दिन बाबर आजम के चायकाल के वक्त केवल 135 रनों की बढ़त के साथ पाकिस्तान की पारी घोषित करने के फैसले का भी बचाव किया। अंपायरों ने खराब रोशनी के कारण दिन का खेल समाप्त किया था और पाकिस्तान की टीम हारते-हारते बची थी। न्यूजीलैंड ने टेस्ट ड्रॉ होने से पहले 136 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 7.3 ओवरों में 61 रन बना लिए थे।
अफरीदी ने कहा- बाबर आजम पाकिस्तान टीम की रीढ़ हैं और हम उनका समर्थन करेंगे। पारी घोषणा के बारे में उनका फैसला अच्छा था। अफरीदी ने यह भी कहा कि वह चयनकर्ताओं और खिलाड़ियों के बीच संवाद की एक स्पष्ट रेखा स्थापित करना चाहते हैं। उन्होंने कहा- मुझे लगता है कि पहले खिलाड़ियों और चयनकर्ताओं के बीच संचार की कमी थी।
अफरीदी ने कहा- मैंने खिलाड़ियों से व्यक्तिगत रूप से बात करके उनकी समस्याओं के बारे में जाना। मैंने हारिस (सोहेल) और फखर (जमां) से सीधे बात की और उनके टेस्ट लिए। मेरा मानना है कि खिलाड़ियों और चयन समिति के बीच सीधा संवाद होना चाहिए।