न्यूजीलैंड का पाकिस्तान दौरा रद्द: पीसीबी ने बताया एकतरफा फैसला, पीएम इमरान बोले- हमारे पास दुनिया की सर्वश्रेष्ठ खुफिया प्रणाली
न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने सरकार के सुरक्षा अलर्ट के बाद पाकिस्तान दौरा रद्द करने का फैसला किया। पीसीबी ने इस फैसले को एकतरफा फैसला बताया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच शुक्रवार यानी आज से शुरू होने वाले वन-डे सीरीज से ठीक पहले न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने सरकार के सुरक्षा अलर्ट के बाद यह दौरा रद्द करने का फैसला किया। बोर्ड ने इस फैसले को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने एकतरफा फैसला करार दिया है। पीसीबी ने बयान जारी कर कहा कि न्यूजीलैंड ने सीरीज स्थगित करने का एकतरफा फैसला किया।
हमारे पास दुनिया की सर्वश्रेष्ठ खुफिया प्रणाली
बोर्ड ने कहा, 'पीसीबी और पाकिस्तान सरकार सभी मेहमान टीमों के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करती है। हमने न्यूजीलैंड क्रिकेट को भी इसका आश्वासन दिया था।' पीसीबी ने कहा, 'पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न से बात की और उन्हें आश्वासन कि हमारे पास दुनिया की सर्वश्रेष्ठ खुफिया प्रणाली है और मेहमान टीम के लिए किसी भी तरह का कोई सुरक्षा खतरा नहीं है।'
खिलाड़ियों की सुरक्षा सर्वोपरि
इससे पहले न्यूजीलैंड क्रिकेट के मुख्य कार्यकारी डेविड वाइट ने बयान जारी कर कहा कि उन्हें जो धमकी मिल रही थी, उसे देखते हुए दौरा जारी रखना संभव नहीं है। उन्होंने कहा, 'मैं समझता हूं कि यह पीसीबी के लिए करारा झटका होगा, लेकिन खिलाड़ियों की सुरक्षा सर्वोपरि है और हमारा मानना है कि इसके लिए यही जिम्मेदारी भरा विकल्प है।'
तीन वनडे मैचों की सीरीज थी प्रस्तावित
पाकिस्तान और न्यूजीलैंड को बीच तीन एकदिवसीय मैच की सीरीज खेली जानी थी। जिसका पहला मैच 17 सितंबर को, दूसरा मैच 19 सिंतबर को और तीसरा एकदिवसीय मैच 21 सितंबर को रावलपिंडी में ही प्रस्तावित था। एकदिवसीय सीरीज के बाद दोने देशों के दरम्यान तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज भी खेली जानी थी। इस सीरीज के तीनों मैच लाहौरे के गद्दाफी स्टेडियम में प्रस्तावित थे। लेकिन दौरा रद्द होने के साथ ही इन मैचों को खेले जाने की संभावना भी समाप्त हो गई।
18 साल बाद पाकिस्तान दौरे पर आई थी न्यूजीलैंड की टीम
न्यूजीलैंड की टीम लंबे अंतराल के बाद पाकिस्तान क्रिकेट सीरीज खेलने आई थी। कीवी टीम ने आखिरी बार न्यूजीलैंड का दौरा साल 2003-04 में किया था। इस तरह न्यूजीलैंड करीब 18 साल बाद पाकिस्तान के खिलाफ उसकी सरजमीं पर श्रृंखला खेलने आया था। तब उस सीरीज में पाकिस्तान ने कीवी टीम को 5-0 से हराया था।
प्रतिक्रियाएं
गुस्से से लाल हुए अख्तर
पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने न्यूजीलैंड क्रिकेट पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान क्रिकेट को मार दिया। इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि क्राइस्टचर्च हमले में नौ पाकिस्तानी मारे गए थे। उस समय पाकिस्तान न्यूजीलैंड के साथ मजबूती से खड़ा था। कोरोना काल में भी पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड का दौरा किया।
NZ just killed Pakistan cricket 😡😡
— Shoaib Akhtar (@shoaib100mph) September 17, 2021
पीसीबी अध्यक्ष रमीज राजा ने इस फैसले को बताया निराशाजनक
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के नए अध्यक्ष रमीज राजा ने ट्वीट कर कहा न्यूजीलैंड के फैसले को निराशाजनक बताया। उन्होंने कहा, 'मुझे अपने खिलाड़ियों और फैंस लिए बहुत खेद है। एक सुरक्षा अलर्ट पर एकतरफा रुख अपनाकर दौरे को रद्द करना बहुत निराशाजनक है। खासकर जब इसे साझा नहीं किया जाता है !! न्यूजीलैंड किस दुनिया में रह रहा है?? आईसीसी में न्यूजीलैंड हमसे सुनेगा।'
Crazy day it has been! Feel so sorry for the fans and our players. Walking out of the tour by taking a unilateral approach on a security threat is very frustrating. Especially when it’s not shared!! Which world is NZ living in??NZ will hear us at ICC.
— Ramiz Raja (@iramizraja) September 17, 2021
पाकिस्तान क्रिकेट के लिए यह शर्म की बात
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने कहा, पाकिस्तान क्रिकेट के लिए यह शर्म की बात है। मैच से ठीक पहले दौरे को रद्द करना वाकई खेल को आर्थिक रूप से बहुत नुकसान पहुंचाएंगे। उम्मीद है कि पाकिस्तान में फिर से क्रिकेट खेलने की अनुमति देने के लिए सुरक्षा मुद्दे को हल कर लिया जाएगा.. !!
Such a shame for Pakistan Cricket .. These late call offs will damage the game hugely financially .. Hopefully security issues can be resolved to allow cricket to be played again in Pakistan .. !!
— Michael Vaughan (@MichaelVaughan) September 17, 2021
बाबर आजम ने जताई निराशा
पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम ने भी न्यूजीलैंड के फैसले पर निराशा जताई। उन्होंने ट्वीट किया, 'सीरीज के अचानक स्थगित होने से बेहद निराश हूं। ये लाखों पाकिस्तान क्रिकेट प्रशंसकों की मुस्कान वापस ला सकता था। मुझे अपनी सुरक्षा एजेंसियों की क्षमताओं और विश्वसनीयता पर पूरा भरोसा है। वे हमारे गौरव हैं और हमेशा रहेंगे! पाकिस्तान जिंदाबाद!'
Extremely disappointed on the abrupt postponement of the series, which could have brought the smiles back for millions of Pakistan Cricket Fans. I've full trust in the capabilities and credibility of our security agencies. They are our pride and always will be! Pakistan Zindabad!
— Babar Azam (@babarazam258) September 17, 2021
आपके फैसले का असर क्या होगा, पता है- अफरीदी
पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने भी नाराजगी जताते हुए लिखा, 'एक झूठी धमकी पर आपने तमाम आश्वासन के बावजूद दौरा रद्द कर दिया। आपके फैसले का असर क्या होगा, क्या आपको इसका अनुमान है?'
On a HOAX threat you have called-off the tour despite all assurances!! @BLACKCAPS do you understand the IMPACT of your decision?
— Shahid Afridi (@SAfridiOfficial) September 17, 2021