{"_id":"67b9fbc775ff364fd70a1d2d","slug":"pcb-has-blamed-the-icc-demands-explanation-after-india-s-national-anthem-plays-before-aus-eng-clash-in-ct-2025-02-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"AUS vs ENG: ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड के बीच मैच में भारत का राष्ट्रगान बजने पर हरकत में आया PCB, ICC से मांगी सफाई","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
AUS vs ENG: ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड के बीच मैच में भारत का राष्ट्रगान बजने पर हरकत में आया PCB, ICC से मांगी सफाई
Sat, 22 Feb 2025 10:02 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sat, 22 Feb 2025 10:02 PM IST
सार
मैच शुरू होने से पहले दोनों टीमें जब राष्ट्रगीत के लिए कतारबद्ध थी तब दर्शक हैरान रह गए कि एक सेकेंड के लिए भारत का राष्ट्रगीत बज गया जिसे तुरंत रोका गया।
विज्ञापन
जय शाह-पीसीबी
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले जा रहे चैंपियंस ट्रॉफी के मैच में उस वक्त दर्शक हैरान रह गए जब मुकाबले से ठीक पहले भारत का राष्ट्रगान बजने लगा। हालांकि, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) इससे तमतमा गया है और उसने इस गलती के लिए आईसीसी को दोषी माना है। पीसीबी ने इस हरकत के लिए आईसीसी से सफाई मांगी है।
विज्ञापन
पीसीबी ने आईसीसी को ठहराया जिम्मेदार
मैच शुरू होने से पहले दोनों टीमें जब राष्ट्रगीत के लिए कतारबद्ध थी तब दर्शक हैरान रह गए कि एक सेकेंड के लिए भारत का राष्ट्रगीत बज गया जिसे तुरंत रोका गया। आईसीसी के एक करीबी सूत्र ने इसकी पुष्टि की कि पीसीबी ने इस घटना को रेखांकित करते हुए उसे पत्र भेजकर स्पष्टीकरण मांगा है। सूत्र ने कहा, पीसीबी ने साफ तौर पर कहा कि इस गड़बड़ के लिए आईसीसी जिम्मेदार है और उसे सफाई देनी होगी। चूंकि भारतीय टीम पाकिस्तान में नहीं खेल रही है तो यह समझ से परे है कि उसका राष्ट्रगीत प्ले लिस्ट से गलती से कैसे बज गया।

दुबई में हो रहे हैं भारत के मैच
मालूम हो कि भारत ने टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान की यात्रा करने से इन्कार कर दिया था और भारतीय टीम के सारे मैच दुबई में हो रहे हैं। पीसीबी ने इससे पहले भी आईसीसी को पत्र लिखा था कि भारत और बांग्लादेश के बीच दुबई में हुए मैच के दौरान उसके नाम का लोगो टीवी स्क्रीन पर नहीं दिखाया गया। आईसीसी ने कहा था कि यह गलती से हुआ है और दुबई में सारे मैचों में तीन पंक्तियों का आड़ा लोगो दिखाया जाएगा जिसमें पाकिस्तान का नाम होगा।

आयोजकों को तुरंत गलती का अहसास हुआ
आयोजकों को तुरंत अपनी गलती का अहसास हुआ। हालांकि, तब तक 'भारत भाग्य विधाता' बज चुका था। सोशल मीडिया पर इसकी क्लिप शेयर हो रही है। आयोजकों की यह बड़ी गलती है क्योंकि भारत को चैंपियंस ट्रॉफी के अपने कोई मैच लाहौर क्या पाकिस्तान में ही नहीं खेलने हैं। आईसीसी द्वारा आयोजित टूर्नामेंट में मैच से पहले दो प्रतिस्पर्धी टीमों के राष्ट्रगान बजाए जाते हैं। ऐसा टॉस के बाद होता है और फिर दोनों टीमों के खिलाड़ी एक दूसरे से हाथ मिलाते हैं।