{"_id":"6367cb564f11e010603c50c4","slug":"pcb-chief-ramiz-raja-breaks-silence-after-pakistan-reach-t20-world-cup-2022-semifinal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"T20 WC: किस्मत के सहारे सेमीफाइनल में पहुंचा पाकिस्तान तो PCB चीफ रमीज राजा ने तोड़ी चुप्पी, लिखी यह बात","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 WC: किस्मत के सहारे सेमीफाइनल में पहुंचा पाकिस्तान तो PCB चीफ रमीज राजा ने तोड़ी चुप्पी, लिखी यह बात
Sun, 06 Nov 2022 08:27 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 06 Nov 2022 08:27 PM IST
सार
एडिलेड में रविवार का दूसरा मुकाबला पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेला गया। पाकिस्तान की टीम ने यह मैच जीतकर सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई किया। किस्मत के सहारे पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल में पहुंचने में कामयाब रही।
विज्ञापन
रमीज राजा और पाकिस्तान की टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टी20 वर्ल्ड कप में रविवार को तीन मैच खेले गए। तीनों मुकाबले ग्रुप-दो के थे। पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए एक चमत्कार की जरूरत थी। पाकिस्तान को जरूरत थी कि नीदरलैंड पहले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराकर बड़ा उलटफेर कर दे और ठीक वैसा ही हुआ। रविवार को पहला मुकाबला नीदरलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला गया। यह मैच सुबह साढ़े पांच से था।
विज्ञापन
एडिलेड ओवल में हुए इस मैच में नीदरलैंड ने बड़ा उलटफेर किया। भारत या पाकिस्तान में जब तक सोकर उठे, तब तक नीदरलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर उसे टूर्नामेंट से बाहर कर दिया था। ऐसे में पाकिस्तान की टीम की उम्मीदें जग गई थीं। हालांकि, इसके लिए पाकिस्तान को बांग्लादेश को हराने की जरूरत थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश
- फोटो : अमर उजाला
एडिलेड में रविवार का दूसरा मुकाबला पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेला गया। पाकिस्तान की टीम ने यह मैच जीतकर सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई किया। किस्मत के सहारे पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल में पहुंचने में कामयाब रही। शुरुआत में पाकिस्तान भारत और जिम्बाब्वे के खिलाफ अपने शुरुआती दोनों मुकाबले हार गया था। ऐसे में शायद ही किसी ने सोचा होगा कि यह टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करेगी।
शोएब अख्तर, सलमान बट, वहाब रियाज, मोहम्मद आमिर और कामरान अकमल समेत पाकिस्तान के कई क्रिकेटरों ने टीम की काफी आलोचना की थी। आमिर ने तो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष रमीज राजा से इस्तीफे की मांग कर दी थी। वहीं, कई पूर्व क्रिकेटरों ने भी रमीज राजा की आलोचना की थी। अब पाकिस्तान के सेमीफाइनल में पहुंचने पर रमीज राजा ने चुप्पी तोड़ी है और उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट अपने आलोचकों को निशाना साधा है।
पाकिस्तान ने जीत के साथ सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद बरकरार रखी है
- फोटो : सोशल मीडिया
जिम्बाब्वे के खिलाफ पाकिस्तान की हार के बाद रमीज दबाव में थे। उन्हें तरह तरह की आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा था। अब उन्होंने ये पोस्ट किया है-
— Ramiz Raja (@iramizraja) November 6, 2022
बांग्लादेश को हराने के बाद पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने कहा कि यह एक टीम गेम है। क्रिकेट एक फनी गेम है। मैं अपने टीम की सराहना करता हूं। जिस तरह से हमारे खिलाड़ियों ने सभी मैच खेले हैं वह शानदार है। हम अब सेमीफाइनल पर नजर बनाए हुए हैं। हम सेमीफाइनल में खेलने को लेकर उत्साहित हैं। ग्रुप दो से पाकिस्तान के अलावा भारत ने भी क्वालिफाई किया। सेमीफाइनल में पाकिस्तान का सामना न्यूजीलैंड (9 नवंबर) और भारत का सामना इंग्लैंड (10 नवंबर) से होगा।