फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   PCB Chairman Mohsin Naqvi ruled out Saim Ayub of the ICC Champions Trophy tournament due to ankle injury

Champions Trophy: पाकिस्तान को लगा झटका, चैंपियंस ट्रॉफी में नहीं खेल पाएंगे सईम अयूब; पीसीबी ने की पुष्टि

Sun, 26 Jan 2025 05:47 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 26 Jan 2025 05:47 PM IST
सार

सईम को इस महीने के शुरू में केपटाउन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन टखने में फ्रैक्चर हो गया था। अयूब को चोट उस वक्त लगी जब सातवें ओवर में वह फील्डिंग के दौरान गिर गए जिससे उनके टखने में गहरी चोट लगी।

विज्ञापन
PCB Chairman Mohsin Naqvi ruled out Saim Ayub of the ICC Champions Trophy tournament due to ankle injury
सईम अयूब - फोटो : X

विस्तार

पाकिस्तान को चैंपियंस ट्रॉफी से पहले बड़ा झटका लगा है क्योंकि उसके स्टार सलामी बल्लेबाज सईम अयूब टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने बताया कि टखने की चोट से जूझ रहे सईम चैंपियंस ट्रॉफी में नहीं खेल पाएंगे। मालूम हो कि सईम का लंदन में उपचार चल रहा है। पाकिस्तान को उम्मीद थी कि सईम टूर्नामेंट से पहले फिट हो जाएंगे, लेकिन मोहसिन के बयान ने उसकी उम्मीदों को धूमिल कर दिया। 
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में लगी थी चोट 
सईम को इस महीने के शुरू में केपटाउन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन टखने में फ्रैक्चर हो गया था। अयूब को चोट उस वक्त लगी जब सातवें ओवर में वह फील्डिंग के दौरान गिर गए जिससे उनके टखने में गहरी चोट लगी। उन्हें मैदान से बाहर ले जाया गया और फिर पीसीबी ने अयूब के छह सप्ताह तक मैदान से बाहर होने की पुष्टि की थी। फखर जमां अब सईम की जगह लेंगे जबकि अब्दुल्लाह शफीक के स्थान पर शान मसूद और इमाम उल हक के नाम पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नकवी ने कहा कि सईम के भविष्य को लेकर कोई जोखिम नहीं लिया जाएगा और वह व्यक्तिगत रूप से उनके रिहैबिलिटेशन की प्रगति पर नजर रख रहे हैं। नकवी ने कहा, मैं हर रोज उनके डॉक्टरों से बातचीत कर रहा हूं और अगले कुछ दिनों में उनके टखने का प्लास्टर हट जाएगा। लेकिन उनके पूरी तरह से ठीक होने में समय लगेगा और हम सिर्फ चैंपियंस ट्रॉफी के लिए उनके भविष्य के करियर को जोखिम में नहीं डालने जा रहे हैं। वह हमारे अहम खिलाड़ी हैं और हम उन्हें पूरी तरह से फिट रखना चाहते हैं, चाहे जितना भी समय लगे। मैं व्यक्तिगत रूप से उनकी प्रगति पर नजर रख रहा हूं।
विज्ञापन

पाकिस्तानी चयनकर्ताओं ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए अपनी टीम की घोषणा नहीं की थी क्योंकि वे यह जानने का इंतजार कर रहे थे कि सईम 19 फरवरी से पाकिस्तान और दुबई में होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए उपलब्ध होंगे या नहीं। आईसीसी की साल की सर्वश्रेष्ठ वनडे टीम में चुने गए सईम ने दक्षिण अफ्रीका में शानदार फॉर्म में रहते हुए दो वनडे शतक जड़े थे लेकिन इस दौरान सीमा रेखा के पास उन्हें चोट लग गई।

19 फरवरी से होनी है चैंपियंस ट्रॉफी 
चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन 19 फरवरी से हाइब्रिड मॉडल के तहत होगा। इसमें भारत के मुकाबला दुबई में खेले जाएंगे, जबकि अन्य टीमें पाकिस्तान में खेलेंगी। भारत अपने अभियान की शुरुआत 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले मुकाबले से करेगा। भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान की यात्रा करने से इन्कार कर दिया था जिसके बाद आईसीसी ने हाइब्रिड मॉडल का फॉर्मूला अपनाया था। भारत और पाकिस्तान के बीच 23 फरवरी को दुबई में चैंपियंस ट्रॉफी के ग्रुप चरण का मुकाबला खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed