फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   pcb also seeking a advisory cricket committee as like bcci

बीसीसीआई की नकल पर उतरा पाक क्रिकेट बोर्ड

Mon, 08 Jun 2015 05:14 PM IST
Updated Mon, 08 Jun 2015 05:14 PM IST
विज्ञापन
pcb also seeking a advisory cricket committee as like bcci

एक सप्ताह पूर्व बीसीसीआई के टीम इंडिया को लेकर बड़े फैसले के बाद पीसीबी भी अपनी टीम के लिए एक बड़ा कदम उठाने की तैयारी में है। बीसीसीआई की तरह पीसीबी भी पूर्व क्रिकेटरों को बोर्ड में शामिल करेगी।

विज्ञापन


दरअसल, बीसीसीआई ने टीम इंडिया के ऑल टाइम फेवरेट क्रिकेटरों सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़ और वीवीएस लक्ष्मण को बोर्ड में जिम्मेदारी दी। गांगुली, तेंदुलकर और लक्ष्मण को एडवाइजिंग कमेटी का सदस्य बनाया गया जबकि द्रविड़ को टीम ए और अंडर-19 टीम का कोच बनाया गया।
विज्ञापन


इन फैसलों के बाद एक तरफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट जगत में बीसीसीआई ने नया अध्याय शुरू किया है। तो दूसरी तरफ पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड भी अपने पूर्व दिग्गजों को शामिल करने की सोच रहा है। इस संबंध में आगामी कुछ दिनों में एक मीटिंग का भी प्रोग्राम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाक टीम में नया जोश पैदा करने की चाह

pcb also seeking a advisory cricket committee as like bcci

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड अपनी टीम की खराब फॉर्म के चलते काफी परेशान है। बोर्ड के अनुसार, वर्ल्ड कप से लेकर बांग्लादेश दौरे में भी पाक टीम का प्रदर्शन क्षमता के अनुसार नहीं रहा। लिहाजा बोर्ड को बीसीसीआई का यह फार्मूला काफी पसंद आया जिसमें पूर्व दिग्गजों को टीम की बहाली के लिए चुना गया है।

पाक क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष शहरयार खान ने इस बात के पूरे संकेत दे दिए है कि अंतरराष्ट्रीय टीम के साथ-साथ डॉमेस्टिक टीमों को भी वरीयता दी जाएगी। जिसके लिए पूर्व दिग्गजों को जोड़कर एक एडवाइजरी कमेटी बनाई जाएगी जो अपना पूरा योगदान दे।

विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, 13 जून को लाहौर में कई मुद्दों को लेकर पाक क्रिकेट बोर्ड एक मीटिंग कर सकती है। हालांकि अभी इस मामले में पता नहीं चल पाया है कि पीसीबी की एडवाइजरी कमेटी में पाक टीम के किन पूर्व दिग्गजों को शामिल किया जाएगा?

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed