फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   PBKS and DC awarded a point each for abandoned game IPL 2025 remaining matches details host cities

IPL 2025: मैच रद्द होने के बाद दिल्ली और पंजाब को बांटे जाएंगे अंक? इन चार शहरों में हो सकते हैं मुकाबले

Sun, 11 May 2025 07:40 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 11 May 2025 07:40 PM IST
सार

अगर शेष 16 मैचों की मेजबानी के लिए केवल चार स्थलों को चुना जाता है तो दिल्ली कैपिटल्स, राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस को घरेलू मुकाबलों के आयोजन का मौका नहीं मिलेगा।

विज्ञापन
PBKS and DC awarded a point each for abandoned game IPL 2025 remaining matches details host cities
पंजाब बनाम दिल्ली - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2025 के शेष मैचों का कार्यक्रम जल्द ही जारी किया जाएगा, लेकिन सभी के मन में यह सवाल है कि दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच रद्द किए गए मैच का क्या होगा। दोनों टीमों के बीच गुरुवार को धर्मशाला में हुआ मुकाबला रद्द कर दिया गया था। बीसीसीआई ने बताया था कि धर्मशाला स्टेडियम में तकनीकी दिक्कतों के कारण मैच रद्द किया जा रहा है, लेकिन पंजाब और दिल्ली को अंक नहीं बांटे गए थे। 
विज्ञापन

आईपीएल 2025 में खेले जा चुके हैं 58 मैच 
आईपीएल 2025 का सीजन अपने आखिरी चरण में चल रहा था। इस सीजन अब तक कुल 58 मुकाबले खेले जा चुके थे जिसमें पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच गुरुवार को रद्द हुआ मैच भी शामिल है। आईपीएल के 18वें सीजन में फाइनल सहित अब कुल 16 मुकाबले शेष थे। ग्रुप चरण का अंतिम मैच 18 मई को होना था। 20 मई से प्लेऑफ चरण की शुरुआत होनी थी और 25 मई को ईडेन गार्डेंस पर खिताबी मुकाबला खेला जाना था।  

ये भी पढ़ें: IPL 2025: आईपीएल 2025 के शेष मैचों का कार्यक्रम सोमवार को हो सकता है जारी, कोलकाता में नहीं खेला जाएगा फाइनल?
विज्ञापन
विज्ञापन

यह संभव है कि पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स को गुरुवार को रद्द हुए मैच के लिए एक-एक अंक दिया जाए। पंजाब किंग्स ने 10.1 ओवर में एक विकेट पर 122 रन बना लिए थे जब मैच रोकना पड़ा था। खिलाड़ियों को बस से पंजाब के जालंधर ले जाया गया जहां से वे ट्रेन से दिल्ली पहुंचे थे।
विज्ञापन

अगर शेष 16 मैचों की मेजबानी के लिए केवल चार स्थलों को चुना जाता है तो दिल्ली कैपिटल्स, राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस को घरेलू मुकाबलों के आयोजन का मौका नहीं मिलेगा। इसका मतलब है कि टूर्नामेंट के बाकी मैच हैदराबाद, चेन्नई, कोलकाता, बंगलूरू और लखनऊ तक सीमित रहेंगे। हालांकि, रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि फाइनल मुकाबला कोलकाता के बजाए अहमदाबाद में कराया जा सकता है।  

तालिका में फिलहाल शीर्ष पर है गुजरात
चेन्नई सुपरकिंग्स, राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद पहले ही प्ले ऑफ की दौड़ से बाहर हो चुके हैं और चार प्लेऑफ स्थान के लिए सात टीम दावेदार हैं। आईपीएल 2025 सीजन स्थगित होने तक गुजरात टाइटंस की टीम अंक तालिका में शीर्ष पर थी। गुजरात 11 मैचों में आठ जीत और तीन हार के साथ 16 अंक लेकर पहले स्थान पर थी। दूसरे नंबर पर आरसीबी की टीम थी जिसके इतने ही मैचों में गुजरात के समान अंक है। तीसरे स्थान पर पंजाब थी, जबकि चौथे पर मुंबई इंडियंस थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed