{"_id":"68209df351fc8fc9050919af","slug":"ipl-2025-remaining-matches-schedule-will-be-shared-soon-possibility-that-final-being-moved-out-of-kolkata-2025-05-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2025: आईपीएल 2025 के शेष मैचों का कार्यक्रम आज हो सकता है जारी, कोलकाता में नहीं खेला जाएगा फाइनल?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2025: आईपीएल 2025 के शेष मैचों का कार्यक्रम आज हो सकता है जारी, कोलकाता में नहीं खेला जाएगा फाइनल?
Sun, 11 May 2025 06:24 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sun, 11 May 2025 06:24 PM IST
सार
आईपीएल संचालन परिषद के सदस्यों और बीसीसीआई के अधिकारियों ने आईपीएल को दोबारा शुरू करने पर रविवार को चर्चा की। बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा कि बोर्ड उपयुक्त कार्यक्रम पर काम कर रहा है।
विज्ञापन
आईपीएल 2025
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर की घोषणा होने के बाद आईपीएल 2025 के शेष मैचों का कार्यक्रम सोमवार को जारी किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि आईपीएल 2025 का शेष सत्र 16 या 17 मई से शुरू हो सकता है। दिलचस्प बात यह है कि इसका फाइनल मुकाबला कोलकाता के अलावा किसी अन्य शहर में कराया जा सकता है। भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के कारण आईपीएल 2025 को एक सप्ताह के लिए स्थगित किया गया था।
विज्ञापन
Trending Videos
आईपीएल संचालन परिषद के साथ बीसीसीआई ने की चर्चा
आईपीएल संचालन परिषद के सदस्यों और बीसीसीआई के अधिकारियों ने आईपीएल को दोबारा शुरू करने पर रविवार को चर्चा की। बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा कि बोर्ड उपयुक्त कार्यक्रम पर काम कर रहा है। शुक्ला ने कहा, फिलहाल आईपीएल पर कोई फैसला नहीं लिया गया है। बीसीसीआई अधिकारी समाधान पर काम कर रहे हैं। बीसीसीआई सचिव, आईपीएल चेयरमैन फ्रेंचाइजी के साथ चर्चा कर रहे हैं, इसलिए जल्द ही सभी को फैसले के बारे में पता चल जाएगा। कोशिश की जा रही है कि टूर्नामेंट को जल्द ही दोबारा शुरू किया जाए।

खिलाड़ियों को वापस बुलाने कहा गया
आईपीएल सूत्रों ने कहा कि कहा कि लीग की शुरुआत लखनऊ सुपर जाएंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच मैच से होगी जिसे नौ मई को लखनऊ में खेला जाना था। सूत्रों ने न्यूज एजेंसी पीटीआई के हवाले से कहा, सभी टीमों को अपने खिलाड़ियों को वापस बुलाने के लिए कहा गया है। टूर्नामेंट 16 या 17 मई से दोबारा शुरू हो सकता है। अंतिम कार्यक्रम सोमवार को जारी किया जाएगा। इस बात की संभावना ज्यादा है कि मुकाबले चार स्थल पर कराए जाएंगे और दिल्ली और धर्मशाला मैचों की मेजबानी नहीं करेंगे। इन स्थलों से पहले से ही सारे उपकरण हटाए जा चुके हैं।
ये भी पढ़ें: IPL 2025: आईपीएल दोबारा शुरू होने पहले आरसीबी के लिए आई राहत की खबर, अंगुली की चोट से उबर रहे कप्तान पाटीदार

अहमदाबाद में खेला जा सकता है फाइनल
सूत्रों ने साथ ही कहा कि क्वालिफायर 1 और एलिमिनेटर के आयोजन स्थल में बदलाव नहीं किया जाएगा जिसे हैदराबाद में होना था, लेकिन कोलकाता में फाइनल कराए जाने की संभावना कम है। फाइनल मुकाबला एक जून को खेला जा सकता है और उस दिन शहर में बारिश की संभावना है। सूत्रों ने कहा, फिलहाल प्लेऑफ चरण के वेन्यू में बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन बारिश कोलकाता में फाइनल मैच को प्रभावित कर सकती है। इस स्थिति में खिताबी मुकाबला अहमदाबाद में खेला जा सकता है।

भारत सरकार से मंजूरी की जरूरत
पीटीआई से बात करते हुए बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने कहा, आने वाले दिनों में हम फ्रेंचाइजी, ब्रॉडकास्टर, प्रायोजक और मैचों की मेजबानी करने वाले राज्य संघ से चर्चा करेंगे और इसके बाद ही लीग को शुरू करने पर कोई फैसला लेंगे। उन्होंने कहा, आईपीएल का यह सीजन महत्वपूर्ण पड़ाव पर था। इसे दोबारा शुरू करने के लिए भारत सरकार की मंजूरी की जरूरत पड़ेगी।