{"_id":"61a0573b7f02ba2a8e76c7a3","slug":"pat-cummins-named-as-australia-new-test-captain-while-steve-smith-become-vice-captain","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलान: तेज गेंदबाज पैट कमिंस बने ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट टीम के नए कप्तान, स्टीव स्मिथ को मिली उप-कप्तानी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
एलान: तेज गेंदबाज पैट कमिंस बने ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट टीम के नए कप्तान, स्टीव स्मिथ को मिली उप-कप्तानी
Fri, 26 Nov 2021 09:20 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
Published by: Rajeev Rai
Updated Fri, 26 Nov 2021 09:20 AM IST
सार
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस अब टीम के नए टेस्ट कप्तान होंगे। वह टिम पेन की जगह यह जिम्मेदारी संभालेंगे और आगामी एशेज श्रृंखला में ऑस्ट्रेलिया का नेतृत्व करेंगे।
विज्ञापन
पैट कमिंस
- फोटो : ट्विटर
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस अब टीम के नए टेस्ट कप्तान होंगे। वह टिम पेन की जगह यह जिम्मेदारी संभालेंगे और आगामी एशेज श्रृंखला में ऑस्ट्रेलिया का नेतृत्व करेंगे। कमिंस इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया के 47वें टेस्ट कप्तान बन गए हैं। नए बदलाव के तौर पर कमिंस को कप्तानी और पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ को उप-कप्तानी दी गई है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की पांच सदस्यीय चयन समिति के सामने साक्षात्कार प्रक्रिया के बाद कमिंस की नियुक्ति की गई है।
विज्ञापन
The 47th captain of the Australian men's Test cricket team! @patcummins30 🇦🇺 pic.twitter.com/bM4QefTATt
— Cricket Australia (@CricketAus) November 26, 2021विज्ञापन
विज्ञापन
पैट कमिंस इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया के लिए पूर्णकालिक टेस्ट कप्तान बनने वाले पहले तेज गेंदबाज बन गए हैं। वह साथ ही, महान गेंदबाज रिची बेनो के बाद किसी भी फॉर्मेट में कंगारू टीम की कप्तानी करने वाले पहले गेंदबाज भी होंगे।
Presenting @CricketAus' new men’s Test captain, @patcummins30 👨✈️ pic.twitter.com/LxEkefYKVo
— ICC (@ICC) November 26, 2021
दुनिया के नंबर एक टेस्ट गेंदबाज कमिंस ने कप्तान बनने के बाद कहा, 'मैं एशेज सीरीज से पहले इस भूमिका को स्वीकार करने के लिए सम्मानित महसूस कर रहा हूं। मुझे उम्मीद है कि मैं वही नेतृत्व प्रदान कर सकता हूं जो टिम पेन ने पिछले कुछ वर्षों में ग्रुप को दिया है।'
गौरतलब है कि टिम पेन ने 2017 के सेक्सटिंग की घटना के खुलासे के बाद पिछले हफ्ते सनसनीखेज तरीके से अपने पद से इस्तीफा दे दिया था और अब पेन ने कुछ समय के लिए क्रिकेट से ब्रेक लेने की भी इच्छा जताई है।