{"_id":"aba109558944bf5c4cc3cd90c9724f89","slug":"parvez-rasool-to-wait-for-blue-jersy","type":"story","status":"publish","title_hn":"रसूल के हिस्से इंतजार आया, रोहित मार ले गए मौका","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
रसूल के हिस्से इंतजार आया, रोहित मार ले गए मौका
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 01 Aug 2013 12:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इतिहास रचने की दहलीज पर पहुंचे कश्मीर घाटी के फिरकी गेंदबाज परवेज रसूल के लिए टीम इंडिया में शामिल होने का इंतजार और बढ़ गया जबकि खराब प्रदर्शन के बावजूद रोहित शर्मा को फिर मौका दिया गया है।
विज्ञापन
जिम्बाब्वे के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज के चौथे वनडे मैच में दो नए खिलाड़ियों को टीम इंडिया में पहली बार मौका दिया गया है। हालांकि ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि रसूल को इस मैच में शामिल कर लिया जाएगा, लेकिन उनका इंतजार आज भी पूरा नहीं हुआ।
विज्ञापन
बेजोड़ बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा और तेज गेंदबाज मोहित शर्मा को पहली बार वनडे टीम में शामिल किया गया है। हालांकि पुजारा भारत की टेस्ट टीम के नियमित बल्लेबाज बन चुके हैं। जबकि मोहित पहली बार टीम इंडिया की नीली जर्सी पहनेंगे।
विज्ञापन
मोहित ने इसी साल आईपीएल 6 में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से शानदार खेल का प्रदर्शन कर अपनी ओर सबका ध्यान खींचा था।
विराट कोहली की अगुवाई में भारत सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त ले चुका है ऐसे में आज कुछ नए खिलाड़ियों को मौका दिया जाना तय था।
पुजारा और मोहित को एकादश में शामिल करने के लिए शिखर धवन और विनय कुमार को बाहर किया गया। हालांकि धवन को बाहर किया जाना आश्चर्यजनक रहा क्योंकि वह अच्छे फॉर्म में हैं।
जबकि 101 वनडे मैच खेल चुके रोहित पिछले तीन मैचों में बुरी तरह से फ्लॉप रहे हैं और उन्हें टीम में फिर शामिल किया गया है।
जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम के साथ गए वनडे बल्लेबाज अंजिक्य रहाणे को भी अब तक मौका नहीं मिला है। जबकि रोहित को चौथे मैच में भी मौका दिया गया है।
रोहित को अब तक ढेरों मौके दिए जा चुके हैं लेकिन वह अब तक खुद को साबित कर पाने में नाकाम रहे हैं।