फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   parthiv patel injured before south africa tour

दक्षिण अफ्रीका दौरे से पहले घायल हुआ ये अहम खिलाड़ी, बढ़ी टीम इंडिया की मुश्किलें

Mon, 11 Dec 2017 09:31 AM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला Updated Mon, 11 Dec 2017 09:31 AM IST
विज्ञापन
parthiv patel injured before south africa tour
team india - फोटो : File
टीम इंडिया के दक्षिण अफ्रीका दौरे से पहले एक टीम को बड़ा झटका लग सकता है। 17 सदस्य टीम में शामिल किए गए विकेटकीपर पार्थिव पटेल दौरे से पहले चोटिल हो गए हैं। 
विज्ञापन


पार्थिव के दाएं हाथ की उंगली चोटिल हो गई है। गुजरात और बंगाल के बीच खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी के क्वार्टरफाइनल मुकाबले में कीपिंग करते हुए उनकी उंगली में गंभीर चोट लगी। जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में पार्थिव की उंगली में जैसी ही बॉल लगी वो वहीं मैदान पर ही लेट गए। 
विज्ञापन


टीम के फिजियो किसी तरह उन्हें वहां से बाहर लेकर आए। लंच के बाद पार्थिव पूरे दिन मैदान पर नहीं लौटे। गुजरात के लिए उनकी जगह पर अनुज रावल ने विकेटकीपिंग का जिम्मा संभाला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिन का खेल खत्म होने के बाद मनप्रीत जुनेजा ने बताया कि पार्थिव के एक ही उंगली पर बार-बार बॉल लगने से उन्हें काफी दर्द हो रहा है। इसलिए उन्हें मैच छोड़ना पड़ा। गुजरात के कोच विजय पटेल ने कहा कि पार्थिव की चोट ज्यादा गंभीर नहीं है और वो जल्द ही ठीक हो जाएंगे। 

ये भी पढ़ेंः INDvSL: पहला वन-डे हारने के बाद टीम इंडिया के नाम दर्ज हुए ये शर्मनाक रिकॉर्ड


आपको बता दें कि पार्थिव का चयन टीम इंडिया में करीब एक साल बाद हुआ है। टीम इंडिया श्रीलंका से वन-डे और टी20 सीरीज खेलने के बाद 27 दिसंबर को दक्षिण अफ्रीका रवाना होगी। ऐसे में अगर जल्दी उनकी चोट ठीक नहीं होती है तो टीम इंडिया और पार्थिव दोनों के लिए किसी झटके से कम नहीं होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed