{"_id":"601174cd01392f50f8052549","slug":"pakvssa-1st-test-pakistan-fawad-alam-punishes-south-africa-with-century","type":"story","status":"publish","title_hn":"PAKvsSA: फवाद आलम का शतक, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पाकिस्तान मजबूत स्थिति में","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
PAKvsSA: फवाद आलम का शतक, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पाकिस्तान मजबूत स्थिति में
Wed, 27 Jan 2021 07:44 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Wed, 27 Jan 2021 07:44 PM IST
विज्ञापन
फवाद आलम
- फोटो : social media
पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है। दिन का खेल खत्म हो जाने तक पाकिस्तान ने फवाद आलम (109) के शानदार शतक के दम पर आठ विकेट के नुकसान पर 308 रन बना लिए हैं। हसन अली 11 और नौमन अली 6 रन बनाकर नाबाद हैं। दक्षिण अफ्रीका ने अपनी पारी में 220 रन बनाए थे। इस तरह मेजबान पाकिस्तान ने पहली पारी में 88 रन की बढ़त हासिल की।
विज्ञापन
दूसरे दिन फवाद ने 245 गेंदों पर 109 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने नौ चौके और दो छक्के लगाए। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने केशव महाराज की गेंद पर छक्का जड़कर अपना शतक पूरा किया। मगर इसके बाद लुंगी एन्गिडी की गेंद पर मिडविकेट पर कैच दे बैठे। फवाद ने अनुभवी अजहर अली के साथ पांचवें विकेट के लिए 94, मोहम्मद रिजवान (33) के साथ छठे विकेट के लिए 55 और फहीम अशरफ (64) के साथ सातवें विकेट के लिये 102 रन की उपयोगी साझेदारियां की।
विज्ञापन
बता दें कि फवादा ने 2009 में अपने टेस्ट करियर की शुरुआत की लेकिन इसके बाद 10 साल तक उन्हें मैच खेलने का मौका नहीं मिला था। उन्होंने पिछले साल दिसंबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक जमाया था और फिर से टीम में अपनी काबिलियत साबित की।
विज्ञापन