अफरीदी ने दी भारत को स्वतंत्रता दिवस की बधाई, कहा नहीं बदल सकते पड़ोसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेट कप्तान शाहिद अफरीदी ने भारत को 71वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए दोनों देशों के शांति और सहनशीलता के साथ आगे बढ़ने का अह्वान किया। अफरीदी ने ट्वीट किया, ‘‘ भारत को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं। हम अपने पड़ोसी नहीं बदल सकते इसलिये शांति, सहनशीलता और प्यार की तरफ बढ़े। मानवता कायम हो।’’ भारत आज अपना 71वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है जबकि पाकिस्तान ने कल ही अपना स्वतंत्रता दिवस मनाया था।
Happy Independence Day India! No way to change neighbours, let's work towards peace, tolerance and love. Let humanity prevail.# HopeNotOut
— Shahid Afridi (@SAfridiOfficial) August 14, 2017विज्ञापन
हाल ही में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने अफरीदी की संस्था के लिये अपना बैट डोनेट किया था। जिसके बाद उन्होंने कोहली का आभार जताया था। इससे पहले इसी साल अप्रैल में जब अफरीदी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी उस मौके पर भारतीय टीम ने भी खिलाड़ियों के हस्ताक्षर युक्त टी-शर्ट उन्हें भेंट की थी।
इससे पहले 14 अगस्त को पाकिस्तानी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आफरीदी ने एक वीडियो मैसेज के जरिए पाकिस्तान के लोगों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी थी।
— Shahid Afridi (@SAfridiOfficial) August 13, 2017