पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज नासिर जमशेद को स्पॉट फिक्सिंग के आरोप में 17 माह की जेल की सजा सुनाई गई है। 30 वर्षीय इस खिलाड़ी को पिछले साल दिसंबर में कोर्ट ने दोषी करार दिया था। जमशेद पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) 2018 में ही 10 साल का बैन लगा चुकी है। मैनचेस्टर की क्राउन कोर्ट ने जमशेद के अलावा युसूफ अनवर और मोहम्मद इजाज को भी क्रमश: 40 और तीस महीने की सजा सुनाई है। सभी खिलाड़ियों ने पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में खिलाड़ियो को खराब प्रदर्शन के लिए पैसे देने की बात कबूली है। यह दोनों ब्रिटेन के नागरिक हैं।
पूर्व पाक क्रिकेटर नासिर जमशेद को 17 माह की जेल, पत्नी बोलीं- शॉर्टकट अपनाने से सब गंवाया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sat, 08 Feb 2020 01:15 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन